Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में 3 घंटे में 11 मिमी बारिश हुई:24 घंटे से हो रही गर्मी से मिली राहत, तापमान में गिरावट दर्ज; जलभराव की आई समस्या

    9 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में गुरुवार को भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शुक्रवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने राहत दी। तड़के करीब 4 बजे शुरू हुई बारिश रुक-रुककर सुबह 7 बजे तक होती रही। बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सुबह सड़कों पर निकले लोग बारिश की फुहारों के बीच आते-जाते नजर आए। गुरुवार को 35 डिग्री तक पहुंचा था तापमान गुरुवार को दिनभर तेज धूप और गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। गर्मी और उमस के बीच लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार तड़के अचानक मौसम बदला और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद करीब 4 बजे तेज बारिश शुरू हुई। कुछ देर तेज बारिश होने के बाद रुक-रुककर फुहारें पड़ती रहीं, जो सुबह 7 बजे तक जारी रहीं। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम सुहाना होने के बाद सुबह लोग छाता लेकर तो कई लोग बिना छाते के ही सड़कों पर निकलते नजर आए। बारिश के बीच बाजारों और प्रमुख मार्गों पर आवाजाही भी जारी रही। किसानों के लिए भी राहत की बारिश मौसम विभाग के जानकारों के अनुसार, सीतापुर में करीब 11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश राहत लेकर आई है। मौसम में बदलाव के चलते आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर परिसर समेत विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण जारी:अयोध्या में मिशन मोदी ने 54 हजार पौधे रोपे, 17 सितंबर तक एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया
    Next Article
    लखनऊ में अपर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा:जीएसटी अफसरों ने विभागीय संवर्ग के पदों पर आईएएस तैनाती हटाने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment