Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अपार्टमेंट की पार्किंग में लगी आग:3 वाहन जले, काला धुआं देख बाहर भागे लोग, कोई जनहानि नहीं

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के हजरतगंज स्थित लालबाग इलाके में शनिवार शाम एक अपार्टमेंट की पार्किंग में आग लग गई जिससे वहां खड़े तीन वाहनों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी की जनहानि नहीं हुई है। हजरतगंज के लालबाग स्थित केपी अपार्टमेंट (123/35) की पार्किंग में खड़ी स्कूटी में शनिवार शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी से तेज लपटें उठने लगीं और आग ने बगल में खड़े ऑटो और वैगनआर कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। वाहनों में आग लगने से पार्किंग से काला धुआं उठने लगा। धुआं फैलता देख अपार्टमेंट के लोग एहतियातन बाहर निकल आए। इसी बीच किसी ने हजरतगंज फायर स्टेशन को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायरकर्मियों ने डिलीवरी होज पाइप बिछाकर राहत कार्य शुरू किया और करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। आग की चपेट में आकर स्कूटी, कार और ऑटो का बड़ा हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। एफएसओ राम कुमार रावत के मुताबिक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में भाभी को चाकू मारकर न्यूड भागा प्रेमी देवर...VIDEO:300 मीटर दूर पेड़ से लटककर जान दी, ब्रेकअप से नाराज था
    Next Article
    5 मार्च तक चलेंगी तेज हवाएं, बढ़ेगा तापमान:फरवरी का आखिरी दिन-रात सबसे गर्म, होली पर 35 डिग्री के पार जाएगा पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment