Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अधिकतम तापमान 5.3 डिग्री कम रहा:दिन में ठंडी हवाएं चलीं, 4 मई से फिर आंधी और बारिश की संभावना

    14 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 34.01 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 5.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री रहा। यह सामान्य की तुलना में 0.5 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 83 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 43 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। दिन में अधिकतर समय मौसम साफ रहेगा। इस बीच थोड़े समय के लिए बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 6.1 डिग्री कम रहा है। न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 2.3 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 86 फीसदी रहा। न्यूनतम आर्द्रता 47 फीसदी रहा। 3 तस्वीरें देखिए… 4 मई से फिर से बदलेगा मौसम सुबह से 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद मौसम साफ हो गया है। तेज चटक धूप निकल आई है। अब तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी का असर फिर से बढ़ेगा। 4 मई से मौसम के फिर बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि 4 मई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में फिर आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। इससे तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसका असर 6 मई तक बना रहेगा। मौसम विभाग अनुमान है कि मई के शुरुआती 10 दिनों में प्रदेश में लू चलने की संभावना नहीं है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों लखनऊ समेत अन्य इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रह सकता है। खासकर उत्तरी तराई क्षेत्रों में लू सामान्य से ज्यादा दिन चल सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू सामान्य स्तर पर रहने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मैं टंकी पर चढ़ जाऊंगी, तुम देखते रहियो':समस्या का समाधान न होने पर आगरा तहसील में गाना गाकर महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन
    Next Article
    सोनभद्र में पतिवाह-बाबा ने खौलते दूध से किया स्नान, VIDEO:अच्छी बारिश और बेहतर फसल के लिए हुई पूजा; पुजारी बोले- शरीर पर कोई प्रभाव नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment