Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में पतिवाह-बाबा ने खौलते दूध से किया स्नान, VIDEO:अच्छी बारिश और बेहतर फसल के लिए हुई पूजा; पुजारी बोले- शरीर पर कोई प्रभाव नहीं

    1 hour ago

    1

    0

    सोनभद्र के घोरावल तहसील क्षेत्र के सरंगा गांव में शनिवार को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। दोपहर 1 बजे से शाम 6:30 बजे तक चली इस पूजा में अच्छी बारिश, बेहतर फसल और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। देखिए 3 तस्वीरें… विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा पूजा का आरंभ पतिवाह बाबा राजकुमार यादव ने किया, जो खैराही निवासी हैं। उन्होंने हाथ में उपली लेकर मंत्रोच्चार के साथ अग्नि देव का आह्वान किया। अग्नि प्रज्वलन के बाद कड़ाहा देने की रस्म पूरी की गई। इस आयोजन के मुख्य यजमान राजाराम यादव और चंद्रावती देवी थे। इसके बाद पुजारी ने खौलते हुए दूध से स्नान किया। विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन की पूजा संपन्न हुई। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण और माता राधारानी के जयकारे लगाए गए। द्वापरयुग में भगवान कृष्ण द्वारा शुरू की गई पूजा पुजारी राजकुमार यादव ने बताया कि गोवर्धन पूजा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की जाती है। खौलते दूध से स्नान करने की परंपरा भी इसी पूजा का हिस्सा है। उन्होंने दावा किया कि इस परंपरा से ऐसी शक्ति मिलती है, जिससे खौलता दूध भी शरीर पर कोई प्रभाव नहीं डालता। यह द्वापरयुग में भगवान कृष्ण द्वारा शुरू की गई पूजा है। अच्छी बारिश के लिए हुई पूजा पतिवाह बाबा ने इस अवसर पर भविष्यवाणियां भी कीं। उन्होंने बताया कि मई माह में तेज धूप और आंधी-तूफान रहेगा, जबकि जून के अंत तक बारिश शुरू होगी। मई में प्रचंड गर्मी और लू चलने की संभावना है, और जून में आंधी के साथ बरसात होगी। बाबा के अनुसार, इस वर्ष अच्छी बारिश होगी, जिससे फसल का उत्पादन भी बेहतर रहेगा। गोवर्धन पूजा संपन्न होने के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। देर शाम तक चले इस भंडारे में महाप्रसाद और खीर वितरित की गई। इस मौके पर आयोजक राजाराम यादव, रमेश यादव, पप्पू यादव, बच्चा यादव, लल्लू यादव, महेंद्र और गनेश सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अधिकतम तापमान 5.3 डिग्री कम रहा:दिन में ठंडी हवाएं चलीं, 4 मई से फिर आंधी और बारिश की संभावना
    Next Article
    प्रयाग संगीत समिति की शताब्दी पर NCZCC में विमर्श कार्यक्रम:डिजिटल दौर में शास्त्रीय संगीत के बढ़ते प्रभाव पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment