Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अवैध डेयरियों पर सपा का विवादित पोस्ट:"उत्तराखंड भेजा जा रहा UP का पैसा" मेयर पर लगाया ₹1 लाख प्रति भैंस घूस मांगने का आरोप

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के पारा इलाके में दरोगा व नगर निगम के कर्मचारियों पर अवैध डेयरी संचालकों के हमलवार होने के बाद पुलिस व नगर निगम ने दो दिनों तक बड़ा अभियान चलाया। इसमें कई पशुओं को पकड़ा गया। अब इसमें सपा के मीडिया सेल ने मेयर सुषमा खर्कवाल व सीएम योगी आदित्यनाथ पर विवादित टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया है। सपा के मीडिया सेल @mediacellsp द्वारा एक्स पर पोस्ट कर गंभीर आरोप लगाए हैं। पोस्ट में दावा किया गया है कि लखनऊ की मेयर चारों तरफ से भ्रष्टाचार के मामलों में घिरी हुई हैं, जिससे ध्यान भटकाने के लिए हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा उठाया जा रहा है। आरोप है कि अवैध डेयरी में कार्रवाई के नाम पर जब्त की गई प्रति भैंस को छोड़ने के बदले मेयर ₹1 लाख की घूस मांग रही हैं। पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछा गया है कि मांगी जा रही ₹1 लाख प्रति भैंस की घूस में उनका कितना प्रतिशत हिस्सा है? पोस्ट में कहा गया कि मेयर और मुख्यमंत्री दोनों मूल रूप से उत्तराखंड से हैं। उत्तर प्रदेश से पैसा लूटकर उत्तराखंड भेजने का आरोप लगाया गया है। पथराव कर हुआ था हमला पारा में जब नगर निगम व पुलिस की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी तो उपद्रवियों द्वारा पथराव किया गया और बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी दरोगा विनय पटेल पर लोहे की चेन व डंडों से हमला किया गया। इसमें पुलिस ने दो महिलाओं समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार कर 20 से अधिक आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस घटना के बाद मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर निगम ने भारी पुलिस बल (PAC सहित) के साथ अभियान को और तेज कर दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में संपत्ति मूल्यांकन सूची तैयार:न्यूनतम दरें भी तय, 19 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
    Next Article
    शातिर चेन स्नैचर कालिया गिरफ्तार:131 से ज्यादा चेन स्नेचिंग कर चुका है, 39 मुकदमे दर्ज हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment