Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में भाई ने बहन की निजी फोटो वायरल की:विरोध करने पर गालिया दी, शारीरिक संबंध बनाने का बनाया दबाव

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने रिश्ते के भाई पर सोशल मीडिया पर निजी फोटो अपलोड कर बदनाम करने, अश्लील गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया है। इंदिरानगर निवासी युवती ने बताया कि 2013 में घर में एक शादी के दौरान उनकी मुलाकात बुआ के बेटे सूरज कुमार राणा से हुई थी, जो आगरा के कैंट गोपालपुर का रहने वाला है। उस समय उनकी उम्र करीब 17 वर्ष थी। रिश्तेदारी के कारण दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और आरोपी ने उनका मोबाइल नंबर लेकर व्हाट्सऐप पर संपर्क बनाए रखा। शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, बातचीत बंद की पीड़िता के अनुसार कुछ समय बाद आरोपी बहाने से लखनऊ आकर मिलने लगा। धीरे-धीरे उसके व्यवहार से यह साफ हो गया कि वह शारीरिक संबंध बनाना चाहता है। इस पर युवती ने उससे दूरी बना ली और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। कई नंबरों से करता रहा कॉल और मैसेज युवती का आरोप है कि नंबर ब्लॉक करने के बाद भी आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसे, उसके भाई, पिता और मां को लगातार कॉल और मैसेज कर परेशान करता रहा। इस दौरान वह अश्लील और आपत्तिजनक गालियां भी देता रहा। बिना अनुमति इंस्टाग्राम पर डाली निजी फोटो आरोपी ने दिसंबर 2025 में उसे मैसेज भेजे और 23 फरवरी 2026 को उसकी निजी फोटो और घर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दीं। विरोध करने पर पिता और भाई की हत्या करने की धमकी दे रहा है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिल्कीपुर में गर्मी से पहले ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण:1.30 लाख उपभोक्ताओं को अघोषित कटौती से मिलेगी राहत
    Next Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सरकार को दी चेतावनी:रायबरेली में बोले- प्रदेश सरकार को 40 दिन का समय दिया था, 38 दिन बीत गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment