Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बिहार के मौलाना का पुतला फूंका:जूतों से पीटकर आग लगाई, प्रदर्शनकारी बोले- मुकदमा हो; योगी की मां पर की थी अभद्र टिप्पणी

    4 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी की मां पर टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सालिम का आज लखनऊ में पुतला फूंका गया। हजरतगंज चौराहे पर पार्षद स्वदेश सिंह और उनके समर्थकों ने नारेबाजी की। मौलाना के पुतले को जूतों से पीटा। फिर आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार करने की मांग की। पूरे भारत की माताओं का अपमान किया प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्षद स्वदेश सिंह ने कहा ये सिर्फ योगी की मां का नहीं बल्कि पूरे भारत की माताओं का अपमान है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एक संत भी हैं, जिससे उनका सम्मान और अधिक बढ़ जाता है। ऐसे सन्यासी और संत की मां का अपमान भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। उनकी माता जी की उम्र भी 86 साल है। मौलाना ने इसका भी ख्याल नहीं किया। ‘मौलाना समाज के लिए कलंक’ स्वदेश सिंह ने कहा कि ये पुतला दहन मौलाना के लिए चेतावनी है। ऐसे लोग सुधर जाएं और माफी मांग लें। अगर बयान देने वाला शख्स माफी नहीं मांगता है, तो विरोध प्रदर्शन थमने वाला नहीं है। ऐसे लोग राजनीति चमकाने के लिए इस तरह के बयान देते हैं। किसी व्यक्ति की नीतियों का विरोध तो हो सकता है मगर उनकी मां पर टिप्पणी करना बेहद गलत है। मौलाना को अब तक सलाखों के पीछे होना चाहिए, ताकि समाज कि एकता खंडित न हो। मौलाना जैसे लोग समाज के लिए कलंक हैं। मौलाना ने कहा था- योगीजी की…. मौलाना अब्दुल्ला सालिम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने रमजान के महीने में बिहार में आयोजित एक धार्मिक जलसे में दिया। मौलाना ने कहा, ‘योगीजी की… भी आकर खा लेते। आप मटन खा लेते। आप मांस खा लेते। एक विवादित टॉपिक है, उधर नहीं जाऊंगा। उत्तर प्रदेश में पता है कैसा कानून बना है? पूछिए दिल साहब से (मंच पर बैठे एक व्यक्ति की तरफ इशारा करते हुए)। अगर किसी के पास योगीजी की… हमारे हिंदू भाई बुरा नहीं मानिएगा। आई रिस्पेक्ट योर माताजी। हम आपके अकीदे (विश्वास) का सम्मान करते हैं। लेकिन, आपको दावत भी देते हैं कि इस्लाम से बेस्ट कोई अकीदा नहीं है। अगर ढाई सौ ग्राम तक योगीजी की…. पाया जाए तो उनके घुटने से नीचे गोली से छेद करने का ऑर्डर है।’ (मौलाना का पूरा बयान हम यहां हूबहू लिख नहीं सकते हैं। इसलिए आपत्तिजनक शब्दों को डॉट कर दिया है।)
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा ने मेरठ में घोषित किए 5 मंडल अध्यक्ष:कार्यकारिणी विस्तार से पहले मंडलाध्यक्षों, प्रतिनिधियों के नाम जारी
    Next Article
    मेरठ मेडिकल में नाटक के माध्यम से जागरूक किए मरीज:ग्लूकोमा जागरूकता सप्ताह के तहत नेत्र रोग विभाग में बताए बीमारी से बचाव के तरीके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment