Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में भारतीय नववर्ष का उत्साह:अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने निकाली भव्य स्वागत यात्रा

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में भारतीय नववर्ष के स्वागत का उत्साह बुधवार को सड़कों पर साफ दिखाई दिया। हजरतगंज क्षेत्र में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में सैकड़ों व्यापारियों ने एक भव्य स्वागत यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व संदीप बंसल ने किया, जिसमें व्यापारियों का जोश और सांस्कृतिक रंग देखने लायक था। यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अनिल ने किया। इस अवसर पर बाबा भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति राजकुमार मित्तल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। यहां सैकड़ों व्यापारी एकत्र हुए स्वागत यात्रा केडी सिंह बाबू स्टेडियम से शुरू हुई। यहां सैकड़ों व्यापारी एकत्र हुए और ऊंचे झंडों तथा ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्वक आगे बढ़े। इस आयोजन में महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। प्रदेश की महिला महामंत्री एकता अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें वंदना बंसल भी शामिल थीं।हजरतगंज के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए इस यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। सड़क किनारे खड़े लोगों ने भी इस आयोजन का आनंद लिया और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। यात्रा का समापन गांधी प्रतिमा हुईं सभा को संबोधित करते हुए संदीप बंसल ने कहा कि व्यापारियों की इस आयोजन में भागीदारी दर्शाती है कि विक्रम संवत को नववर्ष के रूप में स्वीकार करने की भावना तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पूरा देश इसे ही नववर्ष के रूप में मनाएगा।यात्रा का समापन गांधी प्रतिमा पर एक सभा के साथ हुआ। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, युवा महानगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा और प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में LDA ने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर:9 रो-हाउस ध्वस्त, गुड़ंबा में 19 सील: बिना मानचित्र के हो रहा था निर्माण
    Next Article
    डॉ ओमशंकर बोले-कर्मचारी का प्रमोशन नहीं किया...तो बैठाया जांच:सोमवार तक कुलसचिव मांगे माफी, 20 साल में 500 कर्मचारियों के खिलाफ CCL रूल के तहत कारवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment