Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बिजली विभाग के कर्मचारियों से मारपीट:मीटर लगाने गई थी टीम, कर्मी रिश्वत मांगने लगे तो ग्रामीणों ने दौड़ाकर पीटा

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के लौधौली गांव में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक दर्जन बिजली कर्मचारी पहुंचे। यहां घरों में पुराने मीटर हटाकर नए मीटर लगाना शुरू किया। घर मालिकों से मीटर लगाने के बदले रुपयों भी मांगने लगे। इसके बाद ग्रामीणों को आशंका हुई तो उन्होंने बवाल शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने उनको पकड़कर पिटाई कर दी। कर्मियों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। कुछ को थाने भी ले गई। गांव के निवासी अवशेष सिंह, नितिन मिश्रा, राजकुमार, छोटू सिंह, चंद्रशेखर और अन्य लोगों ने बताया लगभग 12 लोग गांव में पहुंचे और पुराने मीटर हटाकर नए मीटर जबरदस्ती लगाने लगे और हजारों की वसूली कर ली। ग्रामीणों को आशंका हुई तो बिजली विभाग इटौंजा में अवर अभियंता अजय कुमार को फोन किया तो उन्होंने बताया उनके यहां से मीटर लगाने कोई नहीं गया है। इस पर ग्रामीण भड़क गए और उनको पकड़ लिया जमकर पिटाई भी कर दी। ग्रामीणों ने 16 अज्ञात के खिलाफ शिकायत लिखाई मोहित ने बताया मड़ियांव न्यू कैंपस के आलोक रंजन, रियाज अहमद, मुस्ताक अहमद, अमन मिश्रा ,अमित द्विवेदी, गौतम श्रीवास्तव और अन्य लोग मीटर लगाने गए थे। घर में मौजूद महिलाओं और पुरुषों से रुपए मांगकर वसूली कर रहे थे। ग्रामीणों ने 16 अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी। ग्रामीणों ने बताया घरों में मीटर लगाए गए अधूरे ही छोड़ दिए गए। मांगी गई धनराशि न देने पर सही ढंग से मीटर नहीं लगाया। जिससे कुछ मीटर में करंट भी आ रहा है। कुछ घरों की बिजली भी चली गई। जिससे उनका कहना है कि पैसे भी चले गए मीटर भी सही नहीं लगा। इटौंजा थाना के अतिरिक्त थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------- ऐसी ही खबर भी पढ़िए… लखनऊ में महिला ने बिजलीकर्मियों को जड़े थप्पड़...VIDEO:घर की बिजली कटने पर भड़की, कहा- पावर हाउस में आग लगा दूंगी लखनऊ में घर की बिजली कटने से नाराज महिला ने पावर हाउस में जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर थप्पड़ मारे। उसके साथ आए लड़के ने भी जमकर मारपीट की। अचानक हुए हमले से पावर हाउस में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी इधर-उधर भागते नजर आए। घटना 18 फरवरी की विकास नगर सेक्टर-14 स्थित पावर हाउस की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। विकासनगर सेक्टर-14 निवासी महिला ने कंट्रोल रूम में बिजली नहीं आने की शिकायत की। कर्मचारियों उनसे कनेक्शन संख्या बताने को कहा तो वह भड़क गई। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा अपडेट: 27,052 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा:DIOS ने किया औचक निरीक्षण, आजमगढ़ में एक नकलची पकड़ा गया
    Next Article
    मानिकपुर में सड़क हादसे में दरोगा की मौत:ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment