Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षा अपडेट: 27,052 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा:DIOS ने किया औचक निरीक्षण, आजमगढ़ में एक नकलची पकड़ा गया

    13 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षाओं के तहत बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल में कंप्यूटर विषय तथा इंटरमीडिएट में काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प, सिलाई शिल्प एवं अन्य व्यावसायिक वर्ग के विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। वहीं दूसरी पाली में हाईस्कूल की सिलाई और इंटरमीडिएट के नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा संपन्न हुई। बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज के अनुसार दोनों पालियों को मिलाकर कुल 27,052 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इनमें हाईस्कूल के 4,766 और इंटरमीडिएट के 22,286 परीक्षार्थी शामिल हैं। इसके बावजूद जनपद में करीब 98 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा में उपस्थिति दर्ज कराई, जिसे संतोषजनक माना जा रहा है। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर स्थिति सामान्य रही और कहीं से किसी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। हालांकि, आजमगढ़ जिले में इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान एक नकलची पकड़ा गया। बोर्ड प्रशासन ने संबंधित केंद्र पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की है। इधर प्रयागराज में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) पीएन सिंह ने परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सक्रियता दिखाई। उन्होंने विशेष दस्ता के साथ आधा दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण किए गए प्रमुख केंद्रों में नैनी स्थित सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, करछना का केजीआईसी मुंगारी, श्रृंगऋषि इंटर कॉलेज घटवा तथा शिव कुमारी शुक्ला इंटर कॉलेज घटवा शामिल रहे। डीआईओएस पीएन सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होती मिली और किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कोई छात्र नकल करता पाया गया तो उसके खिलाफ और संबंधित संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षण संस्थानों को छात्रवृत्ति पर अंतिम चेतावनी:सहारनपुर में डीएम ने सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में दिए निर्देश
    Next Article
    लखनऊ में बिजली विभाग के कर्मचारियों से मारपीट:मीटर लगाने गई थी टीम, कर्मी रिश्वत मांगने लगे तो ग्रामीणों ने दौड़ाकर पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment