Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बारिश से लगा भीषण जाम:हजरतगंज-लालबत्ती चौराहे वाली सड़क पर लगी गाड़ियों की लंबी लाइनें

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सोमवार सुबह से हो रही बारिश के बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतर गई। दोपहर करीब 12:30 बजे बारिश हल्की होते ही लोग घरों से निकले, वहीं स्कूलों की छुट्टी के समय सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया। जलभराव के बीच दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक काफी देर तक ट्रैफिक में फंसे रहे। 3 तस्वीरें देखिए… मॉल एवेन्यू स्थित बर्फखाना के पास भीषण जाम मॉल एवेन्यू स्थित बर्फखाना के पास हजरतगंज और उदयगंज की ओर जाने वाली सड़क पर जलभराव हो गया। पानी भरने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। सड़क पर काफी देर तक वाहन रेंगते नजर आए। इसके अलावा किला चौकीं के आगे घोड़ा अस्पताल से एनसीसी भवन होते हुए प्रतिभा सिनेमा और विधानसभा की ओर जाने वाले मार्ग पर भी यातायात का दबाव बढ़ गया। विधान सभा के गेट नंबर 8 वाली पूरी सड़क जाम रही। हजरतगंज चौराहे की तरफ जाने वाली सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्कूलों की छुट्टी के बाद निकले वाहन भी जाम में फंस गए। बारिश के दौरान लगे जाम से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग जलभराव के बीच ट्रैफिक खुलने का इंतजार करते नजर आए। बारिश के बीच निकलने वाले लोग ट्रैफिक में देखते हुएनजर आए। कुछ राहगीरों ने पानी से बचने के लिए रेनकोट का सहारा लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर कार से कुचलकर कांवरिए की मौत:मार्कंडेय महादेव जा रहे जत्थे पर चढ़ी कार, 3 की हालत गंभीर
    Next Article
    सितंबर के शुरुआत में ISBT तक चलेगी मेट्रो:19-20 अगस्त को होगा सेफ्टी ऑडिट, मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त देंगे रिपोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment