Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सितंबर के शुरुआत में ISBT तक चलेगी मेट्रो:19-20 अगस्त को होगा सेफ्टी ऑडिट, मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त देंगे रिपोर्ट

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन से ISBT स्टेशन के बीच मेट्रो चलने का रास्ता जल्द साफ होने वाला है। मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त अपनी टीम के साथ 19-20 अगस्त को 5 स्टेशनों के बीच मेट्रो संचालन के लिए सेफ्टी ऑडिट को आएंगे। 25 अगस्त तक उनकी रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके बाद सितंबर के पहले सप्ताह में आम लोगों के लिए ताज ईस्ट गेट से ISBT स्टेशन के बीच मेट्रो उपलब्ध होगी। इधर, PMO से मेट्रो विस्तार के उद्घाटन के लिए समय मांगा गया है। सेफ्टी ऑडिट में हरी झंडी मिलने के बाद किसी भी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर के साथ ही आगरा मेट्रो विस्तार सेवा का शुभारंभ कर सकते हैं। अब विस्तार से पढ़िये... आगरा में मेट्रो के दो कॉरीडोर तैयार हो रहे हैं। पहला सिकंदरा से ताज ईस्ट गेट और दूसरा कालिंदी विहार से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन। पहले कॉरीडोर पर ताज ईस्ट गेट से मन:कामेश्वर स्टेशन तक (6 स्टेशनों के बीच) मेट्रो का संचालन हो रहा है। इसको विस्तार रूप देकर ISBT तक लाया जा रहा है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस कॉलेज और आईएसबीटी स्टेशन बनकर तैयार हो चुके हैं। अप और डाउन दोनों ट्रैक तैयार हैं। यूपीएमआरसी यहां मेट्रो का लगातार ट्रायल भी कर रहा है। सुरक्षा ऑडिट होना बाकी मेट्रो विस्तारीकरण के शुभारंभ से पहले मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त की टीम निरीक्षण करेंगी। मेट्रो स्टेशनों और ट्रैक के बीच सुरक्षा मानकों को परखा जाएंगा। यूपीएमआरसी के उपमहाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया-सुरक्षा आयुक्त की टीम 19 और 20 अगस्त को आएगी। पहले कॉरीडोर में मन:कामेश्वर से ISBT तक ट्रैक और स्टेशन बन गए हैं। सुरक्षा आयुक्त की टीम ट्रैक, सिग्नल सिस्टम, कंट्रोल रूम सहित अन्य सुरक्षा संबंधी ऑडिट कर रिपोर्ट तैयार करेगी। 25 अगस्त तक सुरक्षा आयुक्त की रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके बाद मन:कामेश्वर से ISBT के बीच मेट्रो का संचालन होगा। ये स्टेशन तैयार इस रूट पर ट्रैक बिछाने के साथ सिग्नलिंग और ऑपरेटिंग सिस्टम का काम पूरा हो चुका है। अब स्टेशनों पर फिनिशिंग का काम चल रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर मेट्रो संचालन शुरू किए जाने की उम्मीद है। अभी 6 स्टेशनों पर चल रही मेट्रो आगरा में मेट्रो रेल का संचालन मार्च 2024 से शुरू हुआ था। फिलहाल ताज ईस्ट गेट से मनकामेश्वर के बीच करीब छह स्टेशनों पर मेट्रो चल रही है। वर्तमान रूट के स्टेशन हैं: मनकामेश्वर से सिकंदरा तक नया हिस्सा शुरू होने के बाद आगरा के कई प्रमुख बाजार, शैक्षणिक संस्थान, चिकित्सा केंद्र और परिवहन क्षेत्र मेट्रो नेटवर्क से सीधे जुड़ जाएंगे। रुनकता कास्टिंग यार्ड में आखिरी यू-गर्डर हुआ कास्ट यूपीएमआरसी द्वारा पहले कॉरिडोर के शेष एलिवेटेड भाग (ISBT से सिकंदरा) के लिए रुनकता स्थित कास्टिंग यार्ड में आखिरी यू-गर्डर की कास्टिंग की जा रही है। 28 मीटर लंबे इस यू-गर्डर का वजन लगभग 165 टन है। ISBT से सिकंदरा के बीच बन रहे कॉरिडोर में लगभग 272 यू गर्डर का प्रयोग किया जाना है। अब तक लगभग 220 यू-गर्डर्स का परिनिर्माण (इरेक्शन) सफलतापूर्वक किया जा चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बारिश से लगा भीषण जाम:हजरतगंज-लालबत्ती चौराहे वाली सड़क पर लगी गाड़ियों की लंबी लाइनें
    Next Article
    टेबल टेनिस नेशनल रैंकिंग:अंडर-11 में बंगाल के खिलाड़ियों की धाक, 11 पैडलर्स ने मुख्य ड्रा में बनाई जगह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment