Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना:शादी में शामिल होने गया था परिवार, नकदी-लाखों के जेवरात चोरी

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गुडम्बा थानाक्षेत्र स्थित आदिलनगर वसुंधरा विहार में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। घर से नगदी समेत लाखों रुपए के जेवरात लेकर चले गए। परिवार शादी से वापस लौटा तो घटना की जानकारी हुई। आदिलनगर वसुंधरा विहार निवासी देवेन्द्र सिंह 8 फरवरी की शाम परिवार के साथ अपने भाई के लड़के की शादी में शामिल होने गए थे। रात में पूरा परिवार वहीं शादी में रुका था। 9 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे जब परिवार घर लौटा तो घर का मेन दरवाजों के ताले टूटे मिले। घर के अंदर जाकर देखा तो लोहे की अलमारियां और उनके लॉकर टूटे पड़े थे। सामान बिखरा हुआ था। घर से नगदी और जेवर गायब थे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बहू की अलमारी से ले गए जेवर देवेंद्र ने बताया कि चोर बहू दीप्ति सिंह की अलमारी से 1.50 लाख रुपए नगद, सोने का एक गले का सेट, पांच जोड़ी सोने के कान के बुंदे, चार सोने की चेन, एक सोने की नथुनी, तीन सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी चांदी की बिछिया और एक जोड़ी पायल चोरी कर ले गए। इसके अलावा उनकी पत्नी की अलमारी से 25 हजार रुपए नगद, दो सोने की अंगूठियां, दो सोने की चेन (करीब 250 ग्राम) और चांदी के जेवर भी चोरी हो गए। पीड़ित ने गुडंबा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फैक्ट्री मालिक पर मजदूर से मारपीट का आरोप:मोबाइल देखने पर बोतल से हमला, कर्मचारियों ने काम रोका
    Next Article
    फिल्म ‘डॉन 3’ का विवाद गहराया:रणवीर सिंह-फरहान अख्तर आमने-सामने, ₹40 करोड़ मुआवजे का दावा, प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया करेगा मध्यस्थता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment