Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बदला मौसम, झमाझम बारिश शुरू:अर्नब तुफान का असर, तेज हवाएं चल रहीं; काले बादल छाए

    56 minutes ago

    1

    0

    लखनऊ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर दिखने लगा है। दोपहर 3 बजे से राजधानी में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। दिन में एक से दो बार बरसात की संभावना है। दोपहर ढाई बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए। मौसम धूंध हो गया। तीन बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। देखिए 3 तस्वीरें… तेज रफ्तार से भी चलेगी हवा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कमजोर पड़ने के बाद बना गहरा अवदाब अब भी सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 6 घंटों में यह सिस्टम लगभग 18 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर दिशा की ओर बढ़ा है। इस सिस्टम के लगातार उत्तर दिशा में आगे बढ़ने और आज शाम तक उत्तर छत्तीसगढ़ और उससे सटे उत्तर-पश्चिम ओडिशा के ऊपर 'वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया' में तब्दील होकर और कमजोर होने की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि इस चक्रवाती प्रणाली और पश्चिमी विक्षोभ के आपस में मिलने के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वी यूपी के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार (झोंके) 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में पांच दिन रामायण का मंचन होगा:1 से 5 नवंबर तक ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में होगी प्रस्तुति
    Next Article
    '27 में आ रहे हैं श्री अखिलेश लालबिहारी जीते काशी':लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग, जयसिंह बोले- भाजपा के मंसूबे फेल हुए PDA की जीत हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment