Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बदला मौसम, कई इलाकों में तेज बारिश:सुबह तेज धूप के बाद अचानक बरसे बादल; इस सीजन 32% कम हुई बरसात

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में गुरुवार सुबह उमस और तेज धूप से लोग परेशान रहे, लेकिन शाम होते-होते मौसम बदल गया। विकास नगर और खुर्रम नगर समेत कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने दिन में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई थी। शहर में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। लखनऊ में बुधवार को सामान्य बारिश का औसत 9.3 मिलीमीटर था, लेकिन दिन में बरसात नहीं हुई। 1 जून से लेकर अभी तक मानसून के दौरान कुल बारिश 271.3 मिलीमीटर हुई। जबकि, सामान्य बारिश का कोटा 397.2 मिलीमीटर है। लखनऊ में अभी तक सामान्य से 32 फीसदी कम बारिश हुई है। बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 89 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 58 फीसदी दर्ज हुई। मौसम की 2 तस्वीरें देखिए… आज से बदल सकता है मौसम प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए राहत के साथ-साथ आफत की खबर है। मौसम विभाग ने 13 से 18 अगस्त के बीच प्रदेश में व्यापक और भारी मानसूनी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 13 अगस्त से पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) से शुरू होने वाला बारिश का यह दौर 14 अगस्त तक राज्य के मध्यवर्ती और पश्चिमी हिस्सों तक फैल जाएगा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भाग और उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर दो अलग-अलग निम्न दबाव के क्षेत्र बने हुए हैं। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 12 घंटों में और अधिक मजबूत होकर निम्न दबाव क्षेत्र में बदलेगा। इसके बाद अगले 24 घंटों में यह चक्रवाती अवदाब (Depression) का रूप लेकर उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तट को पार करेगा। इसके प्रभाव से मानसूनी लाइन उत्तर की तरफ स्थानांतरित हो रही है, जिससे उत्तर प्रदेश में मानसूनी हवाओं का प्रभाव बेहद मजबूत हो जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU के 250 शिक्षक VC के समर्थन में आए:गोरखपुर में बदसलूकी पर नाराजगी जताई, कहा- अभद्रता करने वाले मर्यादा न भूलें
    Next Article
    वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:मायावती ने पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को BSP से निकाला; कुत्ते ने बालक को नोंचा, 50 टांके लगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment