Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:मायावती ने पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को BSP से निकाला; कुत्ते ने बालक को नोंचा, 50 टांके लगे

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, वाराणसी की आज (गुरुवार) की बड़ी खबरें… BHU परिसर में गुरुवार सुबह 11 वर्षीय बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। सिर और चेहरे को नोचा। सिर पर 50 टांके लगे हैं। उधर, अधिवक्ता के मकान के अंदर सेक्स रैकेट पकड़ा गया। सिपाही कस्टमर बनकर घर में घुसा तो दो कमरों में अलग-अलग ग्राहक युवतियों के साथ मिले। सभी को पकड़ लिया गया है। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1- BHU परिसर में नर्सिंग ऑफिसर के बेटे पर कुत्ते ने किया हमला; सिर-चेहरे पर गहरे घाव, 50 टांके लगे BHU परिसर में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान नर्सिंग ऑफिसर के बेटे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। परिजनों के मुताबिक, सिर पर करीब 50 टांके लगे हैं। बच्चे का BHU ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। परिजनों ने CCTV फुटेज की जांच और कुत्ते की मेडिकल जांच की मांग की है। पूरी खबर करें… 2- अधिवक्ता के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, 2 कमरों में युवतियों संग मिले ग्राहक मकान के अंदर चल रहे कथित सेक्स रैकेट पर पुलिस ने छापा मारकर चार लोगों को पकड़ लिया। लालपुर क्षेत्र में एनजीओ की सूचना पर एसीपी कैंट की टीम पहुंची तो दो कमरों में अलग-अलग ग्राहक युवतियों के साथ मिले। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे दो युवकों और दो युवतियों को महिला पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। पूरी खबर पढ़ें… 3- BJP के तिरंगा रथ में भगत सिंह की तस्वीर पर लिखा चंद्रशेखर, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने किया शुभारंभ वाराणसी में तिरंगा यात्रा के जोश में भाजपा कार्यकताओं से बड़ी चूक हो गई। काशी विद्यापीठ से निकली यात्रा में भगत सिंह की तस्वीर लगाई गई, लेकिन उस पर ‘चंद्रशेखर’ लिख दिया गया। मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने यात्रा का आगाज किया। तिरंगे और भाजपा के झंडों के बीच कार्यकर्ताओं ने वंदेमातरम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। पूरी खबर पढ़ें… 4- अगले 6 दिन एक्टिव रहेगा मानसून; शुक्रवार को बारिश और वज्रपात की आशंका वाराणसी में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका है। 15 और 16 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को तापमान 32°C रहा। मौसम विभाग के अनुसार, निम्न दबाव और नमी के प्रभाव से अगले दिनों में बादल छाए रहेंगे और बारिश का दौर जारी रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… 5- बाबा विश्वनाथ दर्शन के दौरान कथावाचक प्रदीप मिश्रा बोले- पहले काशी में शांति थी, अब भीड़ है कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। उन्होंने भारत माता मंदिर के सामने ‘घर-घर तिरंगा’ अभियान का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले काशी में शांति थी, अब भीड़ है। पूरी खबर पढ़ें… 6- कोडीन कफ सिरप केस में पुलिस ने दाखिल की केस डायरी, अमिताभ ठाकुर की अर्जी रद वाराणसी के चौक थाने में कोडीन कफ सिरप मामले में पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर पर दर्ज केस में पुलिस ने कोर्ट में केस डायरी पेश की। पुलिस ने बताया कि आरोपपत्र पर्यवेक्षण के लिए ACP दशाश्वमेध को भेजा गया है। कोर्ट ने जल्द आरोपपत्र और दस्तावेज दाखिल करने का निर्देश देते हुए अमिताभ ठाकुर की अर्जी रद कर दी। पूरी खबर पढ़ें… 7- पूजा-पाठ से संतान होने और जमीन में सोना होने की बात कहकर 15 लाख ठगे; चेला गिरफ्तार, गुरु फरार बच्चा न होने का दर्द ठगों ने कमाई का जरिया बना लिया। पूजा-पाठ से संतान होने का झांसा दिया, फिर जमीन में सोने की मूर्ति और सिक्के दबे होने की कहानी सुनाई। सोना निकलवाने के नाम पर दंपती से लाखों रुपये ऐंठ लिए। कपसेठी पुलिस ने चेला श्याम सिंह को गिरफ्तार कर 1.85 लाख रुपये बरामद किए, जबकि कथित गुरु फरार है। पूरी खबर पढ़ें… 8- राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या, पंख नोंचते पकड़े गए नाबालिग; पुलिस की आहट मिली तो खेतों में भागे राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या से हड़कंप मच गया। कनियर गांव में दो नाबालिग मोर को मारने के बाद उसके पंख नोंच रहे थे। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया, लेकिन पुलिस-प्रशासन की गाड़ियों की आहट मिलते ही दोनों खेतों के रास्ते फरार हो गए। मामले में पुलिस और वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें… 9- इमाम हुसैन की याद में उठा पचासे का जुलूस, दुलदुल और अमारी की जियारत को उमड़े जायरीन इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में गुरुवार को 300 साल पुरानी परंपरा जीवंत हुई। दोषीपुरा के इमामबाड़ा जाफरिया से अमारी जुलूस निकला। अलम, दुलदुल, अमारी और ताबूत के साथ निकला जुलूस कदीमी रास्तों से होता हुआ सदर इमामबाड़े पहुंचा। सुरक्षा के लिए पुलिस का कड़ा पहरा रहा। पूरी खबर पढ़ें… 10- 25 हजार कर्मचारियों की छंटनी के दावे के बीच बिजली कर्मियों का सत्याग्रह, 14 मांगें रखीं बिजली विभाग के संविदाकर्मियों ने राजातालाब पावर हाउस पर सत्याग्रह किया। 14 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज उठाई। संगठन ने पिछले दो वर्षों में करीब 25 हजार संविदाकर्मियों की छंटनी का दावा किया। मुख्य अभियंता के माध्यम से पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर छंटनी रोकने और निकाले गए कर्मचारियों की वापसी समेत अन्य मांगें रखीं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बदला मौसम, कई इलाकों में तेज बारिश:सुबह तेज धूप के बाद अचानक बरसे बादल; इस सीजन 32% कम हुई बरसात
    Next Article
    मथुरा में 80 साल की महिला की हत्या:घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, अज्ञात के खिलाफ केस; CCTV खंगाल रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment