Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बदला मौसम, सुबह से बारिश:मौसम विभाग का अलर्ट अगले 2 दिन होगी बरसात, ठंड का होगा एहसास

    18 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में गुरुवार को मौसम बदल गया। सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हैं। दिन में तेज बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से मौसम में बदलाव आया है। अगले दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इससे मौसम में नरमी बनी रहेगी। मौसम की 2 तस्वीरें देखिए… गोमती का जलस्तर 10वें दिन बढ़ा बारिश के साथ गोमती नदी का जलस्तर भी 10वें दिन बढ़ रहा है। प्लासियो मॉल के आसपास की सड़कें टापू जैसी हो गई हैं। यहां घुटनों तक पानी भर गया है। इकाना स्टेडियम और आपदा प्रबंधन कार्यालय तक भी पानी पहुंच गया है। IIIT परिसर में भी पानी भर गया है। इसके चलते संस्थान को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं। वहीं, फैजुल्लागंज में 40 हजार घरों में 8 दिन से 5-6 फीट तक पानी भरा है बुधवार को 33.2 डिग्री रहा तापमान बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 0.2 डिग्री ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा रहा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री और अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। AQI करीब 162 रह सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बाढ़ के बीच बारिश, प्लासियो मॉल टापू बना:IIIT परिसर जलमग्न, आपदा प्रबंधन दफ्तर तक पहुंची गोमती; 42 शहरों में अलर्ट
    Next Article
    प्रयागराज में 24 घंटे में फिर बारिश का अलर्ट:तेज हवा भी चलेगी, सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment