Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 24 घंटे में फिर बारिश का अलर्ट:तेज हवा भी चलेगी, सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए

    17 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में गुरुवार सुबह एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आया। बुधवार शाम तेज आंधी और बारिश के बाद गुरुवार सुबह मौसम साफ हुआ और धूप निकल आई। हालांकि, बीच-बीच में आसमान में बादल छाने से मौसम में बदलाव बना हुआ है। धूप निकलने के कारण दिन में गर्मी और उमस महसूस हो रही है। वहीं, शाम और रात में चल रही ठंडी हवाओं से मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना हुआ है। बुधवार को दिनभर तेज धूप रही। शाम होते ही अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। शहर के कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली। ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई। गुरुवार सुबह मौसम साफ हुआ और तेज धूप निकल आई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार मौसम में एक बार फिर बदलाव हो सकता है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। दिन-रात के तापमान में साफ अंतर गुरुवार को धूप निकलने के साथ ही बीच-बीच में बादल भी छा रहे हैं। धूप के कारण दिन में गर्मी और उमस बढ़ रही है। दूसरी ओर शाम और रात में ठंडी हवाओं का असर बना हुआ है। इससे प्रयागराज में फिलहाल दिन गर्म और रात अपेक्षाकृत ठंडी महसूस हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बदला मौसम, सुबह से बारिश:मौसम विभाग का अलर्ट अगले 2 दिन होगी बरसात, ठंड का होगा एहसास
    Next Article
    श्रीमद भागवत कथा का आयोजन:अयोध्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment