Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बुद्ध पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब:बुद्ध विहार में गूंजे ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ के मंत्र

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इंदिरा नगर स्थित तथागत बुद्ध विहार में सिद्धार्थ समता सेवा समिति की ओर से 2570वीं बुद्ध पूर्णिमा का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही विहार परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी और वातावरण 'बुद्धं शरणं गच्छामि' के मंत्रों से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और बुद्ध वंदना के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने शांति, करुणा और अहिंसा के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में आध्यात्मिक माहौल के साथ सामाजिक जागरूकता की झलक भी देखने को मिली। भगवान बुद्ध के विचारों की सबसे ज्यादा जरूरत समिति के अध्यक्ष एडवोकेट हेमन्त कुमार मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में भगवान बुद्ध के विचारों की सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होंने लोगों से मानवता और प्रेम का दीप जलाने का आह्वान किया। मौर्य ने ‘नारी शक्ति’ और ‘शिक्षा’ पर विशेष जोर देते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग के बच्चों को शिक्षित करना ही सच्ची सेवा है। मुख्य अतिथि लोकपाल आर.आर. जैसवार ने कहा कि बुद्ध का संदेश हमें जीवन में संयम और सादगी अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यदि हम बुद्ध के बताए मार्ग पर चलें, तो समाज में शांति और भाईचारा स्वतः स्थापित हो सकता है। महिलाओं की भागीदारी समाज के विकास की कुंजी वहीं विशिष्ट अतिथि सुभाषा शर्मा, अध्यक्ष आवास जन कल्याण सेवा समिति, ने महिलाओं की भागीदारी को समाज के विकास की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज भी मजबूत बनेगा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और समाजसेवी शामिल हुए। सभी ने मिलकर बुद्ध के शांति संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष महेश प्रसाद सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में अंतरराज्यीय ट्रक चोरी गैंग का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार, ट्रक सहित 90 लाख के टैबलेट और लैपटॉप बरामद
    Next Article
    'यूपी पुलिस आप न्याय करना, मैं जान देने जा रहा...':कानपुर में वॉयस रिकॉर्डिंग भेज दिल्ली भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दी जान, पत्नी से विवाद था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment