Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बुद्ध पूर्णिमा श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई:परिवर्तन चौराहा पर त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा का आयोजन

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। परिवर्तन चौराहा पर भारतीय बौद्ध समिति और बौद्ध अंबेडकर सामाजिक संयुक्त समिति, उत्तर प्रदेश के सहयोग से त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक बुद्ध वंदना की और भगवान बुद्ध के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की शुरुआत शाम को बुद्ध वंदना से हुई, जो रात 10 बजे तक चला । पूरे आयोजन स्थल पर आध्यात्मिक माहौल बना रहा। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान बुद्ध के जीवन और उनके संदेशों को प्रस्तुत किया। संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। यह आयोजन वर्ष 2018 से लगातार किया जा रहा बौद्धाचार्य नेकराम बौद्ध ने बताया कि यह आयोजन वर्ष 2018 से लगातार किया जा रहा है और इसमें हर साल लोगों की भागीदारी बढ़ रही है। उन्होंने 'त्रिविध पावनी' का महत्व स्पष्ट करते हुए कहा कि इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म लुंबिनी में हुआ था, बोधगया में उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ था और इसी दिन उनका महापरिनिर्वाण भी हुआ था। इसलिए यह तिथि बौद्ध धर्म के लिए अत्यंत पवित्र मानी जाती है। माता रमाबाई अंबेडकर सम्मान' से सम्मानित किया गया इस अवसर पर महिलाओं के सम्मान को विशेष महत्व दिया गया। पांच महिलाओं को 'माता सावित्रीबाई फुले सम्मान' और पांच महिलाओं को 'माता रमाबाई अंबेडकर सम्मान' से सम्मानित किया गया। ये सम्मान उन महिलाओं को दिए गए, जिन्होंने समाज में प्रेरणादायक कार्य किए हैं या अपने परिवार को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरेंद्र पाल ने की। हरदोई, कानपुर, बाराबंकी, सीतापुर और देवरिया सहित कई जिलों से करीब 50 से 70 बौद्ध भिक्षु भी इस आयोजन में शामिल हुए। इस आयोजन ने सामाजिक एकता और समरसता का संदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में टेंट हाउस की दुकान में भीषण आग:लाखों का सामान राख, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
    Next Article
    लापता युवक का शव मिला, पुलिस लावारिस मानकर किया अंतिम-संस्कार:परिजनों ने हंगामा कर कोतवाली के बाहर जाम करने का प्रयास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment