Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लापता युवक का शव मिला, पुलिस लावारिस मानकर किया अंतिम-संस्कार:परिजनों ने हंगामा कर कोतवाली के बाहर जाम करने का प्रयास

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत के शहर कोतवाली क्षेत्र में लापता युवक के शव को पुलिस द्वारा लावारिस मानकर अंतिम संस्कार किए जाने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। नाराज लोगों ने कोतवाली के सामने प्रदर्शन करते हुए कोर्ट रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया। मामला संतोषपुर गांव के पास नहर किनारे मिले एक शव से जुड़ा है। मृतक की पहचान कृष्णपाल के रूप में हुई, जो छह दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। परिजनों का आरोप है कि शव मिलने के बाद पुलिस ने पहचान के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए और उसे लावारिस मानकर अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण कोतवाली के बाहर धरने पर बैठ गए और न्याय की मांग करने लगे। उनका कहना है कि कृष्णपाल की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट किया जाए। यदि मामला हत्या का है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की गई। मृतक के भतीजे कपिल कुमार ने बताया कि कृष्णपाल परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनका पालन-पोषण वे मेहनत-मजदूरी कर करते थे। पुलिस अधिकारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए कहा कि सभी पहलुओं की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बुद्ध पूर्णिमा श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई:परिवर्तन चौराहा पर त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा का आयोजन
    Next Article
    लखनऊ बार एसोसिएशन अध्यक्ष बने जीएन शुक्ला:डालीगंज व्यापार मंडल ने ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment