Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बाउंड्रीवाल तोड़ी:पुलिस बोली- थाने में शिकायत करो, पीड़ित ने कहा- वक्फ संपत्ति बताकर धार्मिक मुद्दा बनाने की कोशिश

    5 hours ago

    1

    0

    सआदतगंज क्षेत्र स्थित रुस्तम नगर में बाउंड्रीवाल तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। पीड़ित राम किशोर मौर्या उर्फ पप्पू ने मोहल्ले के कुछ लोगों पर दीवार तोड़ने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। रुस्तम नगर सआदतगंज निवासी राम किशोर मौर्या ने बताया कि उनके घर के बाहर परिसर में चारदीवारी बनी है, जिसके अंदर बाथरूम व शौचालय बने हुए हैं। बाउंड्रीवाल का एक हिस्सा पहले टूट गया था, जिसकी उन्होंने मरम्मत करा ली थी। उनका कहना है कि दीवार खुली होने के कारण कुछ लोग वहां कूड़ा फेंकते थे, जिससे गंदगी फैल रही थी। थाने पर शिकायत करने की बात कहकर लौटी पुलिस पीड़ित के अनुसार 12 फरवरी 2026 की सुबह करीब 4 से 4:30 बजे के बीच अजहर नवाब, सलमान कटोरी और कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी बाउंड्रीवाल का हिस्सा तोड़ दिया। आवाज सुनकर जब वह बाहर आए तो दीवार टूटी मिली। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और थाने पर शिकायत करने की बात कहकर लौट गई। वक्फ जमीन बताकर कब्जे की कोशिश राम किशोर का आरोप है कि पहले भी उन लोगों ने बाउंड्रीवाल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। उनका यह भी कहना है कि मो. हाशिम ने जमीन को लेकर एक सिविल वाद दायर किया गया था, जिसे नवंबर 2025 में कोर्ट ने निरस्त कर दिया गया। बावजूद इसके कुछ लोग जमीन को वक्फ संपत्ति बताकर धार्मिक मुद्दा बनाने और कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका इलाके में अकेला हिंदू परिवार है। आरोपी पहले भी गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। मामले में इंस्पेक्टर सहादतगंज संतोष आर्या का कहना है पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मजदूर को इनकम टैक्स ने थमाया 7.40 करोड़ का नोटिस:मिर्जापुर में बैट्री की दुकान में काम करता था, मालिक ने खुलवाए थे दो खाते
    Next Article
    महराजगंज में में युवक की मौत:ई-रिक्शा के लिए लोन लिया था, पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment