Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बाढ़... हनुमत धाम खुला:IIIT, शौर्य वाटिका और वेटलैंड बंद; मेयर गायब के पोस्टर, फैजुल्लागंज में राहत नहीं

    20 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बाढ़ के बीच राहत वाली तस्वीर सामने आई है। हनुमत धाम भक्तों के लिए खुला है। महंत रामसेवक के अनुसार, मंदिर एक दिन भी बंद नहीं हुआ। पीछे गोमती की तरफ उतरने वाले गेट को एहतियातन बंद किया गया है, ताकि कोई दर्शन के बाद पीछे न जाए। उधर, शौर्य वाटिका और वेटलैंड पूरी तरह से बंद हैं। गुरुवार शाम मलिहाबाद से गुजरने वाले बेहता नाले में भैंस बचाने के चक्कर में एक युवक डूब गया। उसका 24 घंटे बाद भी पता नहीं चला है। वहीं, शुक्रवार सुबह बंथरा के लतीफनगर गांव की ग्राम प्रधान का 22 साल का पोता उफान में चल रही सई नदी में कूद गया। उसका भी पता दिनभर की तलाश के बाद नहीं चल पाया। इकाना स्टेडियम और पलासियो मॉल तक बाढ़ का पानी पहुंचा, जिसे LDA ने 26 पंपिंग सेट लगाकर सुखा दिया। फैजुल्लागंज इलाके में तो हालात बदतर हैं, लोगों ने नाव पर बैठकर ‘मेयर गायब’ के पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। यह बाढ़ का लगातार 11वां दिन है। गुरुवार को सीतापुर में गोमती का पानी 1 मीटर घटा था। इससे उम्मीद है कि लखनऊ में 2-3 दिनों में सुधार होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला-OBC कमीशन ने ऑफिस में बैठकर रिपोर्ट बनाई:पंचायत चुनाव केस में असंतोष जताया, अब सोमवार को सुनवाई
    Next Article
    रिवर फ्रंट के पार्क में पहली बार चली नाव:लखनऊ में 40 साल से नदी किनारे रह रहे मल्लाह ने बताया अनुभव, देखिए VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment