Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिवर फ्रंट के पार्क में पहली बार चली नाव:लखनऊ में 40 साल से नदी किनारे रह रहे मल्लाह ने बताया अनुभव, देखिए VIDEO

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर 11वें दिन भी लगातार बढ़ रहा है। इसका असर नदी के आसपास बने पार्कों और धार्मिक स्थलों पर दिखाई दे रहा है। हालात ऐसे हैं कि गोमती नदी में चलने वाली नाव अब रिवर फ्रंट के पार्क में चलाई जा रही है। यहां पहली बार नाव चलाने की नौबत आई है। नाव चलाने वाले रामपाल निषाद ने बताया कि वह करीब 40 साल से गोमती नदी के आसपास रह रहे हैं। इस दौरान वह नदी में कूदने वाले सैकड़ों लोगों की जान बचा चुके हैं, लेकिन उन्होंने पहले कभी रिवर फ्रंट के पार्क में नाव नहीं चलाई थी। उन्होंने बताया कि पहले नाव गोमती नदी में चलती थी, लेकिन अब पार्क में पानी भरने के कारण वहां नाव चलानी पड़ रही है। लोग यहां मछली भी पकड़ रहे हैं। गोमती का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पानी कब कम होगा, फिलहाल यह कहना मुश्किल है। देखिए VIDEO…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बाढ़... हनुमत धाम खुला:IIIT, शौर्य वाटिका और वेटलैंड बंद; मेयर गायब के पोस्टर, फैजुल्लागंज में राहत नहीं
    Next Article
    लखीमपुर-खीरी में SSB जवान का शव कैंपस में लटकता मिला:एक दिन से लापता था, मध्य प्रदेश का रहने वाला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment