Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बाढ़ से 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित:बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; बद्रीनाथ जाने वाले रास्ते पर लैंडस्लाइड, रास्ता बंद

    22 hours ago

    1

    0

    मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुआ है। इसके चलते राज्य में मौसम फिर से बदल गया है। लखनऊ में गोमती नदी अब भी उफान पर है। इससे करीब 10 गांव बाढ़ में घिर गए हैं। 40 हजार से ज्यादा घर आधे से ज्यादा डूबे हुए हैं। 3 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित है। बिहार के 18 जिलों में बारिश और आंधी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा समेत अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। नैनीताल में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। चमोली में बद्रीनाथ नेशनल हाइवे लैंडस्लाइड से बंद हो गया है। इससे हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों यात्री और वाहन फंस गए हैं। 500 से ज्यादा लोग रास्ते में फंस गए हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… राज्यों के मौसम की खबर यूपी- लखनऊ बाढ़- VIP इलाकों की सड़कें डूबीं, पार्क-मंदिर जलमग्न यूपी में बाढ़ मुसीबत बनी हुई है। लखनऊ में लगातार 11वें दिन गोमती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। वीआईपी इलाकों की सड़कें डूब गई हैं। पूरी खबर पढ़ें… बिहार- 18 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट बिहार में मानसून की वापसी के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। आज राज्य के 18 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट राजस्थान के 3 जिलों में 10 और 11 अक्टूबर को आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होगा। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा:14 अक्टूबर तक बारिश के आसार हरियाणा में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 9 से 14 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… बीजापुर समेत छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से लौटा मानसून छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई जारी है। 8 अक्टूबर को बीजापुर समेत प्रदेश के कुछ और हिस्सों से मानसून लौट गया। हालांकि, उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 3 जिलों में बारिश के आसार पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। राज्य में हुई ओलावृष्टि और पहाड़ी इलाकों में बारिश के असर से पंजाब के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मस्क ने पूछा- स्टारलिंक को भारत में लाइसेंस क्यों नहीं:क्या अंबानी असली बॉस हैं; राहुल बोले- वेलकम इलॉन, दूसरे शख्स के मिलने तक इंतजार कीजिए
    Next Article
    दिल्ली में PG-हॉस्टल की निगरानी के लिए बनेगा वेब पोर्टल:3 दिनों में 100 जगहों की जांच होगी; दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की 1133 घटनाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment