Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर शुरू:न्यूरोलॉजी से जुड़ी समस्याओं की पहचान और इलाज करेगी विशेषज्ञों की टीम

    5 hours ago

    1

    0

    मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, लखनऊ ने बच्चों के विकास, व्यवहार और न्यूरोलॉजी से जुड़ी समस्याओं की समय पर पहचान और इलाज के लिए समर्पित चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर शुरू किया है। सेंटर में 1 से 18 वर्ष तक के बच्चों को विशेषज्ञों की टीम की देखरेख में जांच, इलाज और विभिन्न प्रकार की थेरेपी की सुविधा मिलेगी। सेंटर का नेतृत्व डॉ. एम.यू. हसन, डायरेक्टर एवं एचओडी, पीडियाट्रिक्स एंड नियोनेटोलॉजी; डॉ. अंकिता गर्ग, कंसल्टेंट, चाइल्ड एंड एडोलसेंट साइकियाट्री और डॉ. देविना सिंह, कंसल्टेंट, पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, लखनऊ करेंगी। सेंटर में ऑटिज्म, एडीएचडी, बोलने में देरी, चलने या गतिविधियां सीखने में परेशानी, पढ़ाई से जुड़ी दिक्कत, सेरेब्रल पाल्सी, डाउन सिंड्रोम, बौद्धिक विकास संबंधी समस्याएं, मिर्गी और व्यवहार संबंधी परेशानियों के इलाज की सुविधा होगी। विशेषज्ञों के अनुसार बच्चे के विकास में देरी, देर से बोलना, आंखों में देखकर बात न करना या नाम पुकारने पर प्रतिक्रिया न देना जैसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। डॉ. एम.यू. हसन ने कहा कि हर बच्चा अलग तरीके से सीखता है और समय पर सही मदद मिलने से उसके विकास में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। डॉ. अंकिता गर्ग ने शुरुआती वर्षों को बच्चे के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए समय पर जांच और मदद लेने की जरूरत बताई। डॉ. देविना सिंह ने कहा कि विकास संबंधी समस्याओं का असर बोलने, सीखने, चलने और व्यवहार पर पड़ सकता है। ऐसे में कई विशेषज्ञों की संयुक्त मदद जरूरी हो सकती है। सेंटर में स्पीच थेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, एबीए थेरेपी, स्पेशल एजुकेशन, बिहेवियरल थेरेपी, अर्ली इंटरवेंशन, फिजियोथेरेपी और सेंसेरी इंटीग्रेशन थेरेपी की सुविधा एक ही जगह उपलब्ध होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में 3 दिन की बारिश से फसलें खराब:धान, उड़द और गन्ने को भारी नुकसान, कृषि विभाग ने सर्वे शुरू किया
    Next Article
    आजमगढ़ में टेम्प्रेचर 33°C:11 किलोमीटर की स्पीड से हवा बह रही, कभी धूप तो कभी बादल दिख रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment