Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में 3 दिन की बारिश से फसलें खराब:धान, उड़द और गन्ने को भारी नुकसान, कृषि विभाग ने सर्वे शुरू किया

    5 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में लगातार तीन दिन हुई बारिश और तेज हवाओं से खेतों में पानी भर गया है। इससे धान, गन्ना, उड़द समेत कई फसलों को नुकसान पहुंचा है। कई खेतों में खड़ी धान की फसल पूरी तरह जमीन पर बिछ गई है। फसल खराब होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कृषि विभाग ने प्रभावित फसलों का सर्वे शुरू करा दिया है। जिले में करीब ढाई लाख हेक्टेयर में गन्ने और 50 हजार हेक्टेयर में धान की खेती होती है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक करीब 10 प्रतिशत धान की फसल खराब हुई है। कृषि विभाग के अनुसार सर्वे पूरा होने के बाद नुकसान का आंकड़ा बढ़ सकता है। तीन दिन तक बारिश और तेज हवा चलने से खेतों में पानी भर गया। कई जगह पकने की ओर बढ़ रही धान की फसल तेज हवा के कारण जमीन पर गिर गई। खेतों में पानी जमा रहने से फसल खराब होने का खतरा और बढ़ गया है। कृषि विभाग ने शुरू कराया फसलों का सर्वे कृषि अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि तीन दिन की बारिश से काफी फसलों को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराया जा रहा है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार करीब 10 प्रतिशत धान की फसल खराब हुई है और सर्वे पूरा होने के बाद यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गन्ने की फसल को भी नुकसान होने की आशंका है। फूल वाली सब्जियों और अन्य फसलों को भी बारिश से क्षति पहुंची है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गन्ना-उड़द और सब्जियों पर भी असर बारिश का असर धान के साथ गन्ना, उड़द और सब्जियों की फसलों पर भी पड़ा है। खेतों में जलभराव होने से किसानों को फसलों के खराब होने की चिंता सता रही है। विशेषकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गन्ने को नुकसान की आशंका जताई गई है। किसानों ने बताया- पानी भरने से फसल खराब किसान अनिल, मुनेश, नफीस, आजाद, मंजूर और शाहिद समेत कई किसानों ने बताया कि खेतों में पानी भर जाने से धान और गन्ने की फसल खराब हो रही है। किसानों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण खेतों से पानी निकल नहीं पा रहा है, जिससे नुकसान बढ़ने की आशंका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में पाइपलाइन से पेट्रोल जैसे पदार्थ का रिसाव:देवरिया-गोरखपुर रोड के किनारे हुई लीकेज, पास के होटल बंद रखने के निर्देश
    Next Article
    लखनऊ में चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर शुरू:न्यूरोलॉजी से जुड़ी समस्याओं की पहचान और इलाज करेगी विशेषज्ञों की टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment