Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में चलेगी 111 नई कूड़ा कलेक्शन गाड़ियां:मेयर और वित्त मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, शक्ति वन का भी किया निरीक्षण

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम में सोमवार को 111 कूड़ा कलेक्शन वाली गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई गई। वहीं, मेयर ने कुकरैल बंधे पर विकसित हो रहे शक्ति उपवन का भी निरीक्षण किया। यहां काम को तेजी से करने का निर्देश दिया। 111 गाड़ियों को दिखाई झंडी 1090 चौराहे से वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और मेयर सुषमा खर्कवाल ने 101 नई कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई है। यह गाड़ियां जोन-2, 5 और 8 में चलेंगी। इसके साथ ही जोन-1 के जियामऊ में स्थापित पोर्टेबल कम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन (PCTS) का लोकार्पण भी किया गया। यह गाड़ियां जोन 1, 3, 4, 6 और 7 में चलेंगी। यहां पर कुल 21 पीसीटीएस/एफसीटीएस स्थापित किए जा चुके हैं। शहर में कुल 111 गाड़ियों को सोमवार को हरी झंडी दिखाई गई। मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए तैयारियां चल रही है। शहर को स्वच्छता रैंकिंग में नंबर वन बनाना है। स्वच्छ सर्वेक्षण में शीर्ष स्थान का लक्ष्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्रीसुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि लखनऊ को स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में तीसरे स्थान से प्रथम स्थान पर लाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि शहर को इंदौर से भी आगे ले जाना है, जिसके लिए प्रशासन और जनता दोनों का सहयोग आवश्यक है। मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि नगर निगम लखनऊ में अब लगभग 2000 ईवी वाहनों के माध्यम से शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा। यह व्यवस्था स्वच्छता को नई गति देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने इसे शहर के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। 3.6 हेक्टेयर में विकसित होगा उपवन शक्ति उपवन को लगभग 3.6 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित किया जा रहा है। इस उपवन में नागरिकों के लिए लॉन्ग वॉक ट्रैक और एक्सरसाइज की विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, इसे पिकनिक स्थल के रूप में भी विकसित किया जा रहा है, जिससे परिवार और बच्चों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बनेगा। यहां पर झूले, ओपन जिम, फाउंटेन और नक्षत्र वाटिका जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके साथ ही मियावाकी पद्धति से पेड़-पौधों का रोपण किया जाएगा, जिससे हरियाली को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी। नगर निगम द्वारा यहां नागरिकों की सुविधा के लिए अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साकेत रॉयल चैंप्स ने 3 विकेट से मैच जीता:मनी जिंदल मैन ऑफ द मैच, बीबीसी एलीट ने बनाए 150 रन
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में 74 जोड़ों का सामूहिक विवाह:मुख्यमंत्री योजना में दिखा हिंदू-मुस्लिम सौहार्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment