Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साकेत रॉयल चैंप्स ने 3 विकेट से मैच जीता:मनी जिंदल मैन ऑफ द मैच, बीबीसी एलीट ने बनाए 150 रन

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग का पहला मैच सोमवार को आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेला गया। यह मुकाबला साकेत रॉयल चैंप्स और बीबीसी एलीट के बीच था। साकेत रॉयल चैंप्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बीबीसी एलीट की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के स्टार बल्लेबाज ईशु शर्मा मात्र एक रन बनाकर कार्तिकेय की गेंद पर यश पंवार को कैच दे बैठे। निर्धारित 20 ओवर में बीबीसी एलीट ने 9 विकेट खोकर 150 रन बनाए। साकेत रॉयल चैंप्स की ओर से शुभम मावी ने 3 विकेट लिए, जबकि कार्तिकेय और यश पंवार ने 2-2 विकेट हासिल किए। अश्वनी सैनी को एक सफलता मिली। 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साकेत रॉयल चैंप्स की टीम के सलामी बल्लेबाज उवैश खान और हरदीप सिंह थे। दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर हरदीप सिंह 7 रन बनाकर ज्ञानेश शर्मा की गेंद पर अर्जुन त्यागी को कैच थमा बैठे। इसके बाद कप्तान समीर चौधरी भी टीम को अपेक्षित सहारा नहीं दे पाए। मनी जिंदल ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने 7 गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से 21 रन बनाए। हालांकि, वह सुनील कुमार की गेंद पर वासिल सरताज को कैच थमा बैठे। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर यश का कैच छूट गया, जो टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ। अंतिम 6 गेंदों पर जीत के लिए 7 रन की आवश्यकता थी। कप्तान दिव्यांश राजपूत की पहली ही गेंद पर यश पंवार ने छक्का लगाकर स्कोर बराबर कर दिया। अगली गेंद पर यश पंवार का कैच छूटा और गेंद सीमारेखा से बाहर चली गई, जिससे साकेत रॉयल चैंप्स ने 19.2 ओवर में 7 विकेट खोकर 154 रन बनाकर 3 विकेट से मैच जीत लिया। यश पंवार ने 3 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 11 रन बनाए। यश कुमार 6 रन बनाकर नॉटआउट रहे। मनी जिंदल को उनके प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    24 मार्च से शाही किला में जौनपुर महोत्सव:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का भी होगा आयोजन
    Next Article
    लखनऊ में चलेगी 111 नई कूड़ा कलेक्शन गाड़ियां:मेयर और वित्त मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, शक्ति वन का भी किया निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment