Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में छात्र ने सुसाइड किया:जेईई मेंस में चयन न होने से तनाव में था, कमरे में लटकता मिला शव

    15 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक खाला बाजार थाना क्षेत्र के करहेटा स्थित कल्लू होटल के पास किराए के फ्लैट रहता था। सोमवार शाम को साथ रहने वाले छात्रों ने कमरे में उसका शव फंदे से लटकता देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान उज्जवल शुक्ला (22) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से रायबरेली का रहने वाला था। पिता आशुतोष शुक्ला रायबरेली में स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं। परिवार में छोटा भाई उत्कर्ष शुक्ला है। उज्जवल लखनऊ में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। रिजल्ट आने के बाद तनाव में था उसने हाल ही में जेईई मेंस की परीक्षा भी दी थी, लेकिन चयन नहीं हुआ था। रिजल्ट आने के बाद से वह मानसिक तनाव में था। उज्जवल करहेटा में तीन क्लासमेट के साथ किराए के फ्लैट में रहता था। साथियों के मुताबिक, वह अपने कमरे में था। देर शाम तक बाहर नहीं निकला तो साथियों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। किसी तरह दरवाजा खोलकर देखा तो वह फंदे से लटकता मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में मामला अवसाद के चलते आत्महत्या का सामने आया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में LDA की बिल्डिंग सील:सामुदायिक केंद्र पर भी एक्शन, 65 लाख रुपए का है बकाया
    Next Article
    इटावा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत:मोर्चरी पर मायके-ससुराल पक्ष में हुई जमकर हाथापाई, हत्या का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment