Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत:मोर्चरी पर मायके-ससुराल पक्ष में हुई जमकर हाथापाई, हत्या का आरोप

    17 hours ago

    1

    0

    इटावा के इकदिल क्षेत्र के मुसावली मड़ैया गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद जिला अस्पताल की मोर्चरी पर मायके और ससुराल पक्ष आमने सामने आ गए। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर मारपीट और गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया और मोर्चरी से शव निकालते समय गुस्साए मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हाथापाई कर दी। मौके पर पुलिस और नायब तहसीलदार को हस्तक्षेप करना पड़ा। मोर्चरी पर मायके पक्ष और ससुरालियों में हाथापाई घटना इटावा जिले के जिला अस्पताल की मोर्चरी की है। जैसे ही मायके पक्ष के लोग वहां पहुंचे और शव को बाहर निकालने की बात हुई, माहौल अचानक गरम हो गया। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हुई जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। बताया जा रहा है कि शव को मोर्चरी से निकालने के दौरान धक्का मुक्की हुई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत बीच बचाव किया। कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया और भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। मायके पक्ष का हत्या का आरोप मृतका गुंजन के मायके वालों का आरोप है कि ससुरालियों ने पहले मारपीट की और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। उनका कहना है कि शादी के बाद से चार लाख रुपये दहेज की मांग की जा रही थी। परिवार का आरोप है कि सास, जेठ और पति ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। पिता राकेश कुमार ने कहा कि शव पर नीले निशान दिखाई दे रहे थे। उनका कहना है कि बिना पुलिस को सूचना दिए सीधे शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया, जिससे उन्हें संदेह और बढ़ गया। ससुराल पक्ष ने बताया आत्महत्या पति पवन कुमार ने आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि वह सुबह खेत पर पानी लगाने गया था। इसी बीच फोन पर पत्नी के आत्महत्या करने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि रात में परिवार के बीच कोई विवाद नहीं हुआ था और सब कुछ सामान्य था। मामले की सूचना पर पुलिस और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को काबू में किया और अस्पताल परिसर में फोर्स तैनात कर दी। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में छात्र ने सुसाइड किया:जेईई मेंस में चयन न होने से तनाव में था, कमरे में लटकता मिला शव
    Next Article
    25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर में भवानीगंज पुलिस ने नहर पुल के पास दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment