Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में एक दिन में 40.2 मिमी बारिश:अगले 2 दिन ऑरेंज अलर्ट, सिटी स्टेशन के पास दीवार गिरी, कार समेत 7 वाहन दबे

    17 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बुधवार को मौसम सुहाना बना हुआ है। सुबह से आसमान में बादल छाए हैं और दिन में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। बीते 24 घंटे में शहर में कुल 40.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य बारिश का औसत 7 मिलीमीटर है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश के दौरान लखनऊ सिटी स्टेशन के पास एक दीवार गिर गई। मलबे में एक चार पहिया वाहन और करीब आधा दर्जन दोपहिया वाहन दब गए। लखनऊ में 1 जून से अब तक 227.7 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 345.9 मिलीमीटर होनी चाहिए। इस तरह मानसून में अब तक सामान्य से 34 फीसदी कम बारिश हुई है। आज की मौसम की 3 तस्वीरें देखिए… मंगलवार हुई बारिश की 2 तस्वीरें देखिए… तापमान सामान्य से नीचे रहा मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 4.1 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। बारिश के कारण हवा में नमी भी काफी ज्यादा रही। अधिकतम आर्द्रता 97 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 87 फीसदी दर्ज की गई। जलभराव और बिजली कटौती से परेशानी मंगलवार को हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। कई इलाकों में बिजली भी चली गई, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लखनऊ में अगले 3 दिन होगी झमाझम बारिश उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। हवा के कम दबाव के क्षेत्रों और चक्रवाती हवाओं के असर से अगले 2 से 3 दिनों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ समेत प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है। बारिश की वजह से तापमान गिरेगा, जिससे पिछले कुछ दिनों से जारी उमस और चिपचिपी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। बीते 24 घंटों में राजधानी लखनऊ के अमौसी केंद्र पर इस सीजन की पहली भारी बारिश 66.6 मिमी दर्ज की गई, जो कि एक सीजन की सबसे अधिक है। लखनऊ और आसपास के इलाकों में आज भी भारी बारिश जारी रहने के पूरे आसार हैं। वहीं, अगस्त में मौसम विभाग के इतिहास में सबसे अधिक बारिश 30 अगस्त 2000 को हुई है। इस दिन कुल बरसात 250 मिलीमीटर हुई थी। बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का दौर अभी जारी रहेगा और तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलने को उखाड़ा दरवाजा, हंगामा किया:आगरा में श्याम लाल ने कहा-जेन जी का सम्मान करेगी समाजवादी पार्टी
    Next Article
    भदोही में 50 चेकिंग पॉइंट पर पुलिस की सख्ती:1,288 वाहनों की जांच; 298 का चालान, एक वाहन सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment