Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलने को उखाड़ा दरवाजा, हंगामा किया:आगरा में श्याम लाल ने कहा-जेन जी का सम्मान करेगी समाजवादी पार्टी

    1 day ago

    1

    0

    सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के आगरा आगमन पर कुछ कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के प्रतिष्ठान पर प्रदेश अध्यक्ष से मिलने के लिए कार्यकर्ताओं ने कमरे का शीशे का दरवाजा तक निकाल दिया। इसको लेकर कार्यकर्ताओं के बीच काफी तड़का-भड़की हो गई। दो दिवसीय दौरे पर आए सपा अध्यक्ष ने कहा-2027 में सपा की सरकार बनने पर जेन जी का सम्मान किया जाएगा। उनकी सस्ती पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी। पहले देखिये हंगामे के 3 तस्वीरें… अब विस्तार से पढ़िए... सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल मंगलवार देर रात दो दिवसीय आगरा पहुंचे। इस दौरान शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के जीवनी मंडी स्थित पेट्रोल पंप पर कुछ कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने पर उनको एक कमरे में ले जाया गया। कार्यकर्ता उनसे मिलना चाह रहे थे, न मिलने की स्थिति में उन्होंने शीशे का दरवाजा ही निकाल दिया। इस दौरान दूसरे कार्यकर्ताओं से उनकी जमकर नोकझोंक हुई। भाजपा पर लगाए ये आरोप कार्यकर्ताओं के बीच मामला शांत होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा-आगरा में दो दिवसीय कार्यक्रम का मकसद है समाजवादी कार्यककर्ताओं से मिलना। संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण के खिलाफ जो हमला बोला जा रहा है, उस हमले के खिलाफ 2027 के विधानसभा चुनाव में मिलकर के नौजवानों, महिलाओं और किसनों धोखा देने वाली सरकार को हटाना। उन्होंने कहा, जतंर-मतंर पर भाजपा सरकार ने लोकतंत्र के खिलाफ कार्रवाई की। नौजवान पेपर लीक और अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। इस सरकार ने बेरोजगार युवाओं पर लाठियां चलवाईं। ये लोकतंत्र के खिलाफ हुआ। उनके ऊपर मुकदमे चलाए गए। भाजपा सरकार विधानसभा नहीं चला रही। भगवान श्रीराम के घर में डकैती, किसानों के खाद की बोरी में डकैती...ये सवाल विधानसभा में चलेंगे। भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं कराया है। भाजपा सरकार ने कोई बिजली का प्लांट नहीं लगाया है। सपा सरकार में लगाए गए बिजली प्लांटों से ही काम चल रहा है। युवाओं को भरोसा दिलया, सपा सरकार में रोजगार मिलेगा सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा, भगवान राम जान गए हैं कि ये नफरत और झूठ बोलने वाले लोग हैं। इससे जनता में रोष है। 2027 के चुनाव में भाजपा से जनता इसका हिसाब लेगी। सपा सरकार जेन जी का सम्मान करेगी, उनके रोजगार की व्यवस्था करेगी। उनकी सस्ती-पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था करेगी। आज देश खोखला हो चुका है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लेकर उन्होंने कहा, वह अपनी जमीन तलाश रहे हैं। उनकी राजनीति जमीन खिसक गई है। वे अब जमीन की खरीद-फरोख्त जरूर कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    LDA रिश्वत कांड में बाराबंकी में वसूली हुई नाकाम:IGRS शिकायत से बनाया कार्रवाई का दबाव, 15 लाख मांगे; 7.5-7.5 लाख में सौदा तय
    Next Article
    लखनऊ में एक दिन में 40.2 मिमी बारिश:अगले 2 दिन ऑरेंज अलर्ट, सिटी स्टेशन के पास दीवार गिरी, कार समेत 7 वाहन दबे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment