Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में एलपीजी संकट:सिलेंडर न मिलने पर हुसड़िया चौराहे के पास सड़क जाम, पुलिस ने समझाकर हटाया; DM ने एजेंसियों को दिए होम डिलीवरी के निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में रसोई गैस की किल्लत को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। गोमतीनगर के हुसड़िया चौराहे के पास देवा पैलेस, विराम खंड इलाके में सोमवार को एलपीजी सिलेंडर न मिलने से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया। उधर जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। हुसड़िया चौराहे के पास लोगों ने लगाया जाम गोमतीनगर के हुसड़िया चौराहे के पास देवा पैलेस, विराम खंड इलाके में रविवार को बड़ी संख्या में लोग एलपीजी सिलेंडर लेने पहुंचे थे। आरोप है कि गोदाम पर सिलेंडर उपलब्ध न होने से लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इससे नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। अचानक जाम लगने से इलाके में कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खत्म कराया जाम घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर सड़क खाली कराई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जाम खत्म हो गया और यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से शहर के कई इलाकों में गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर दिक्कत सामने आ रही है। DM ने एजेंसियों को जारी किए निर्देश गैस सिलेंडर को लेकर सामने आ रही शिकायतों के बाद लखनऊ के जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में कहा गया है कि जिन उपभोक्ताओं ने सिलेंडर की बुकिंग कराई है, उन्हें घर तक होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। गोदाम या एजेंसी से सीधे डिलीवरी पर रोक प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि उपभोक्ताओं को एजेंसी या गोदाम से सीधे सिलेंडर की डिलीवरी नहीं दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि होम डिलीवरी व्यवस्था को सख्ती से लागू कर उपभोक्ताओं को परेशानी से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेम प्रसंग के चलते रेलवे टॉवर पर चढ़ा युवक:बोला- गर्लफ्रेंड को यहां बुलाओ, परिवार वाले उस पर दबाव बना रहे हैं
    Next Article
    चैत्र नवरात्र-रामनवमी को लेकर मेरठ रेंज में सुरक्षा पुख्ता:96 शोभायात्राओं और 35 मेलों पर रहेगी नजर, 3 कंपनी पीएसी समेत हजारों पुलिसकर्मी तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment