Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चैत्र नवरात्र-रामनवमी को लेकर मेरठ रेंज में सुरक्षा पुख्ता:96 शोभायात्राओं और 35 मेलों पर रहेगी नजर, 3 कंपनी पीएसी समेत हजारों पुलिसकर्मी तैनात

    1 hour ago

    1

    0

    हापुड़ में आगामी चैत्र नवरात्र और रामनवमी के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मेरठ रेंज में व्यापक सुरक्षा तैयारियां की गई हैं। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी के निर्देश पर मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ जिलों में पुलिस और प्रशासन ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीआईजी के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था के तहत 6 अपर पुलिस अधीक्षक, 22 क्षेत्राधिकारी, 86 निरीक्षक, 631 उपनिरीक्षक, 1115 मुख्य आरक्षी, 1265 आरक्षी, 705 होमगार्ड और पीआरडी जवान तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, 3 कंपनी पीएसी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगे हैं। शोभायात्राओं और मेलों पर नजर चैत्र नवरात्र और रामनवमी के दौरान मेरठ रेंज के चारों जिलों में कुल 96 शोभायात्राएं, 35 मेले और 20 अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें मेरठ में 16 शोभायात्रा और 11 मेले, बुलंदशहर में 42 शोभायात्रा और 14 मेले, बागपत में 4 शोभायात्रा और 3 मेले तथा हापुड़ में 34 शोभायात्रा और 7 मेले शामिल हैं। शोभायात्राओं के मार्ग में लगभग 100 स्थानों को संवेदनशील या हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। सुरक्षा के लिए जोन और टीमों की व्यवस्था सुरक्षा के लिए 23 जोन, 79 सेक्टर और 56 क्यूआरटी टीमें बनाई गई हैं। त्योहारों से पहले पुलिस और प्रशासन ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर संवाद भी किया है। रेंज के चारों जिलों में अब तक पीस कमेटी, धर्मगुरुओं, शांति समितियों और संभ्रांत नागरिकों के साथ 122 बैठकें, विभिन्न विभागों के साथ 108 बैठकें तथा आयोजकों के साथ 111 गोष्ठियां आयोजित की जा चुकी हैं। विशेष सतर्कता और पैदल गश्त डीआईजी नैथानी ने निर्देश दिए हैं कि नवरात्र और रमजान एक साथ पड़ने के कारण मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। मंदिरों, दुर्गा पंडालों और मेला स्थलों पर पुलिस की पैदल गश्त, रात्रि पिकेट और मोबाइल टीमें तैनात रहेंगी। एंटी रोमियो स्क्वॉड भी सक्रिय रहेगा। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में एलपीजी संकट:सिलेंडर न मिलने पर हुसड़िया चौराहे के पास सड़क जाम, पुलिस ने समझाकर हटाया; DM ने एजेंसियों को दिए होम डिलीवरी के निर्देश
    Next Article
    रायबरेली में विधायक पर उत्पीड़न का आरोप:पीड़ित ने DM कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री के बैनर के साथ सत्याग्रह शुरू किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment