Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में एरा हॉस्पिटल के बाहर वकील को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा:30 गार्डों ने लाठी-डंडे और रॉड से मारा, सिर फटा...VIDEO

    17 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के एरा हॉस्पिटल में भर्ती दोस्त की मां को देखने आए एक अधिवक्ता का वाहन पार्किंग को लेकर गार्डों से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जिसमें अधिवक्ता का सिर फट गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित ने लूट और मारपीट का आरोप लगाते हुए ठाकुरगंज थाने में तहरीर दी है। न्यू हैदरगंज निवासी आदर्श सिंह पेशे से अधिवक्ता हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि गुरुवार देर शाम वह एरा हॉस्पिटल में भर्ती अपने दोस्त शुभम यादव की मां को देखने पहुंचे थे। उनके साथ शुभम और प्रदीप यादव भी मौजूद थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो पार्क करने को लेकर उनका अस्पताल के गार्ड से विवाद हो गया। 4 तस्वीरें देखिए… गार्डों ने बदसलूकी करते हुए गाड़ी की चाबी निकाल ली आदर्श सिंह का आरोप है कि गार्ड ने उनसे बदसलूकी करते हुए गाड़ी की चाबी निकाल ली। उसके बाद हाथापाई पर उतर आए। बीच-बचाव करने पर गार्ड ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। करीब 30 गार्डों ने मिलकर उन्हें और उनके साथियों को पीटा। लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे उनका सिर फूट गया। अधिवक्ता का यह भी आरोप है कि हमलावर गार्डों ने उनकी जेब से 10 हजार रुपये भी लूट लिए। घटना के बाद उन्होंने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि वाहन पार्किंग को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। अधिवक्ता पक्ष से तहरीर मिली है। मामले में जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MLNMC में 166 नए जूनियर रेजिडेंट्स की ज्वाइनिंग:इमरजेंसी, ट्रॉमा सेंटर और ऑपरेशन थिएटर की सेवाएं होंगी मजबूत
    Next Article
    हाईस्कूल में सोशल साइंस, इंटर में अंग्रेजी की परीक्षा आज:यूपी बोर्ड एग्जाम में सख्ती, नकल रोकने को सचल दल करेंगे छापेमारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment