Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईस्कूल में सोशल साइंस, इंटर में अंग्रेजी की परीक्षा आज:यूपी बोर्ड एग्जाम में सख्ती, नकल रोकने को सचल दल करेंगे छापेमारी

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के तहत शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा आयोजित होगी। सुबह की पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा होगी। इन परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग पूरी तरह सतर्क है। जिले में परीक्षा के लिए बनाए गए 98 केंद्रों पर कुल 77,270 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने सभी अधिकारियों और सचल दल प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सचल दल दोनों पालियों में सक्रिय रहेंगे और परीक्षा शुरू होने से पहले ही विभिन्न मार्गों पर स्थित केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा जिला स्तरीय शिक्षा अधिकारी भी लगातार केंद्रों का निरीक्षण करेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। मेरठ मंडल के सभी जिलों में आयोजित पिछली परीक्षा में कुल 272 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इनमें हाईस्कूल के 129 और इंटरमीडिएट के 143 छात्र शामिल हैं। राहत की बात यह रही कि मंडल के किसी भी जिले में नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। शिक्षा विभाग का कहना है कि आगे की परीक्षाओं में भी इसी तरह सख्ती जारी रहेगी और परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में एरा हॉस्पिटल के बाहर वकील को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा:30 गार्डों ने लाठी-डंडे और रॉड से मारा, सिर फटा...VIDEO
    Next Article
    राहुल गांधी लखनऊ से सुल्तानपुर रवाना:कोर्ट के बाहर सत्यमेव जयते के पोस्टर लगे; शाह मानहानि केस में पेशी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment