Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में एरा हॉस्पिटल के बाहर वकील को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा...CCTV:30 बाउंसरों-गार्डों ने लाठी-डंडे और रॉड से मारा, सिर फटा

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में प्राइवेट हॉस्पिटल के करीब 30 बाउसंरों और गार्डों ने वकील और उनके दो दोस्तों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारकर वकील का सिर फोड़ दिया। उनके दोनों दोस्त भी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। वकील ने मामले की पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने कई गार्डों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। घटना 19 फरवरी, गुरुवार रात ठाकुरगंज इलाके के एरा हॉस्पिटल की है। न्यू हैदरगंज निवासी अधिवक्ता आदर्श सिंह के दोस्त शुभम यादव की मां का एरा हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। वह उन्हें देखने गए थे। स्कॉर्पियो खड़ी करने के विवाद में गार्डों ने उनकी और दोस्तों की पिटाई की। 5 तस्वीरों से समझिए घटनाक्रम… विस्तार से पढ़िए घटनाक्रम… न्यू हैदरगंज में अधिवक्ता आदर्श सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनके दोस्त शुभम यादव की मां एरा हॉस्पिटल में भर्ती हैं। 19 फरवरी की रात वह शुभम यादव की मां को देखने एरा हॉस्पिटल पहुंचे। उनके साथ शुभम यादव और एक अन्य दोस्त प्रदीप यादव भी थे। उन्होंने हॉस्पिटल के गेट के पास अपनी स्कॉर्पियो खड़ी की। इसका हॉस्पिटल के गार्डों ने विरोध किया। मामूली कहासुनी के बाद दौड़ा-दौड़ाकर पीटा आरोप है कि गार्डों और आदर्श सिंह में स्कॉर्पियो खड़ी करने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते-देखते मामूली कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि मौके पर करीब 30 गार्ड लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर आ गए। उन्होंने आदर्श सिंह, शुभम और प्रदीप की पिटाई शुरू कर दी। तीनों बचकर भागने लगे तो गार्डों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। तीनों जमीन पर गिर गए और गार्ड उन्हें पीटते रहे। सिर फटा, रुपए भी लूटे आरोप है कि गार्डों की पिटाई से वकील आदर्श सिंह का सिर फट गया। गार्डों ने उनके 10 हजार रुपए लूट लिए। उनके दोनों दोस्त भी घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। आदर्श सिंह के सिर में कई टांके आए हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कई गार्डों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के लिए उन्हें थाने ले गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। CCTV कैमरों को खंगाला। मारपीट की वारदात CCTV कैमरों में कैद मारपीट की पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई है। उसमें दिख रहा है कि एक गार्ड से पार्किंग को लेकर विवाद शुरू होता है। उसके बाद मारपीट होने लगती है। हॉस्पिटल से लाठी-डंडे लेकर कई गार्ड दौड़ते हुए बाहर आते हैं। उसके बाद आदर्श सिंह और उनके दोस्तों को पीटना शुरू कर देते हैं। आदर्श सिंह और उनके दोस्त इधर-उधर भागते हैं। गार्ड उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर मारते हैं। एक CCTV फुटेज में पुलिस गार्डों को हिरासत में लेकर जाती दिख रही है। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि वाहन पार्किंग को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। अधिवक्ता पक्ष से शिकायत मिली है। मामले में जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। --------------- यह खबर भी पढ़िए… यूपी बोर्ड परीक्षा की लखनऊ से LIVE मॉनिटरिंग:53 से बढ़कर 70 कंप्यूटर सिस्टम, CCTV से प्रदेशभर के स्ट्रॉन्ग रूम की 24×7 निगरानी यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी, बुधवार से शुरू हो गई है। 8033 केंद्रों पर 49 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। पहले ही दिन 3 नकलची और 5 मुन्ना भाई पकड़े गए। ऐसे में सवाल उठा कि आखिर इतनी बड़ी परीक्षा की निगरानी कैसे हो रही है? पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में ट्रक घर में घुसा, एक की मौत:गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम, पुलिस ने समझाकर शांत कराया
    Next Article
    देवरिया में सर्राफा व्यवसायी से लूट का प्रयास, VIDEO:दुकान में घुसकर कट्‌टा दिखाया, व्यापारी तिजोरी वाले कमरे में जाकर बंद कर लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment