Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में फिक्की फ्लो का एस्ट्रो टॉक:डॉ. शीतल शपारिया ने 'वाइन आर्ट 'से बताया भविष्य

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने 'वाइन, साइंस एंड डिवाइन' विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया। निशातगंज स्थित मेट्रो सिटी सेंटर के सफायर सुइट्स में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. शीतल शपारिया ने सदस्यों को वाइन रीडिंग आर्ट की अनोखी कला से परिचित कराया। यह शाम रचनात्मकता और आत्मखोज से भरपूर रही। डॉ. शीतल शपारिया ने बताया कि वाइन रीडिंग आर्ट , जिसे ओएनोमेंसी भी कहा जाता है, भविष्यवाणी की एक प्राचीन विधि है। इसमें गिलास में बची लाल वाइन के तलछट से बने पैटर्न का विश्लेषण किया जाता है। इन पैटर्न के माध्यम से व्यक्ति के स्वभाव, रिश्तों और भविष्य से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की जाती हैं। यह गतिविधि आत्म-अभिव्यक्ति का एक माध्यम सत्र के दौरान, प्रतिभागियों ने वाइन से बने इन पैटर्न को कैनवस पर उकेरा। उन्होंने इसे एक्सप्रेसिव आर्टवर्क में बदला, जिससे उनकी पर्सनैलिटी और जीवन यात्रा के प्रतीकात्मक प्रतिबिंब सामने आए। यह गतिविधि आत्म-अभिव्यक्ति का एक अनूठा माध्यम बनी। डॉ. शपारिया ने इस परंपरा की ऐतिहासिक जड़ों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत प्राचीन ग्रीस और रोम में हुई थी। ग्रीक मान्यताओं में वाइन को उत्सव और प्रेरणा के देवता डायोनिसस से जोड़ा जाता था, जबकि रोमन सभ्यता में इसका संबंध दिव्य संचार के प्रतीक बैकस से था। उस दौर में पुजारिनें इस कला के जरिए लोगों को मार्गदर्शन देती थीं। विशेषज्ञों द्वारा इसे फिर से जीवित किया जा रहा डॉ. शपारिया के अनुसार, यह कला प्राचीन रोम में बेहद लोकप्रिय थी और अब कुछ विशेषज्ञों द्वारा इसे फिर से जीवित किया जा रहा है।यह पूरा सत्र रचनात्मकता, आत्मनिरीक्षण और सार्थक संवाद का एक खूबसूरत संगम रहा, जिसने इसे फिक्की फ्लो लखनऊ के लिए एक यादगार शाम बना दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन शमा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर विभा अग्रवाल, देवांशी सेठ, वनिता यादव, नेहा सिंह और स्मृति गर्ग सहित 150 से अधिक सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर दैनिक भास्कर से खास बातचीत में FICCI FLO, लखनऊ चैप्टर की चेयरपर्सन वंदिता अग्रवाल ने बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में हाईस्कूल की छात्रा ने किया सुसाइड:बोर्ड परीक्षा शुरू होने से 1 दिन पहले घटना, कुछ देर पहले एडमिट कार्ड लेकर लौटी थी
    Next Article
    महाराष्ट्र में मुस्लिम वर्ग को दिए गए 5% आरक्षण का फैसला रद्द, जाने क्यों लिया गया ये फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment