Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में हाईस्कूल की छात्रा ने किया सुसाइड:बोर्ड परीक्षा शुरू होने से 1 दिन पहले घटना, कुछ देर पहले एडमिट कार्ड लेकर लौटी थी

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में बोर्ड परीक्षा शुरू होने से ठीक एक दिन पहले दसवीं की 16 वर्षीय छात्रा घर में फंदे पर लटकी मिली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार ने प्रारंभिक तौर पर पुलिस को बताया है कि वह परीक्षा को लेकर तनाव में थी और इसी से परेशान होकर उसने सुसाइड किया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। छात्रा मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के कुंडा मनगढ़ की रहने वाली थी। उसके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। पढ़ाई के लिए वह इन दिनों प्रयागराज के फाफामऊ में अपनी मौसी के घर रह रही थी। एडमिट कार्ड लेकर लौटी थी घर परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को अपने स्कूल से बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड लेकर दोपहर बाद घर लौटी थी। बुधवार से उसकी परीक्षा शुरू होनी थी। घर लौटने के बाद वह सामान्य दिख रही थी। उसकी मौसी अपने काम में व्यस्त थीं। शाम करीब 6 बजे हुआ खुलासा शाम करीब 6 बजे मौसी के 6 और 4 साल के बच्चों ने शालू को कमरे में फंदे पर लटका देखा। बच्चों के शोर मचाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर फाफामऊ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सुसाइड नोट नहीं मिला पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिवार ने पूछताछ में बताया है कि वह परीक्षा को लेकर तनाव में थी। हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया है और जांच पड़ताल जारी है। एक वीडियो भी हुआ वायरल घटना के बाद छात्रा का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि उस वीडियो में वह कुछ परिजनों पर आरोप लगाती दिखाई दे रही है। हालांकि यह वीडियो कब का है और किसने वायरल किया, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने भी फिलहाल ऐसे किसी वीडियो की जानकारी से इनकार किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉ. अरविंद राव का लखनऊ में सम्मान:स्वच्छता, पर्यावरण और शहरी नवाचार में योगदान के लिए सम्मानित
    Next Article
    लखनऊ में फिक्की फ्लो का एस्ट्रो टॉक:डॉ. शीतल शपारिया ने 'वाइन आर्ट 'से बताया भविष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment