Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में फिर पीएसी तैनात कर भैंसें उठवा रहे:3 थानों की फोर्स भी लगी, एक दिन पहले 200+ भैंस ले गया था नगर निगम

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम ने पारा इलाके में अवैध रूप से चलाई जा रही डेयरियों पर फिर एक्शन लिया है। गुरुवार सुबह मोहान रोड के पास, काकोरी मोड़ आदि के मोहल्लों में 3 थानों की पुलिस, एक कंपनी पीएसी बल और ईटीएफ (एन्क्रोचमेंट टास्क फोर्स) के साथ नगर निगम की कैटल कैचर टीम पहुंची। हेलमेट, डंडे और बुलेट प्रूफ जैकेट में तैनात जवानों ने डेयरियों का घेराव किया और निगम टीम ने भैंसें उठवानी शुरू कर दीं। इससे पहले टीम ने मंगलवार को ऐसा ही एक्शन लिया था। उस दिन नगर निगम ने 200 से ज्यादा भैंसें उठवाकर ठाकुरगंज स्थित कांजी हाउस में भेज दिया था। नगर निगम और पुलिस टीम ने यह सख्ती 16 अगस्त को हुए हमले के बाद की है। दरअसल, उस दिन अवैध रूप से डेयरी चलाने वाले लोगों ने टीम पर ईंट-पत्थर और भैंस बांधने वाली लोहे की मोटी चेन से हमला कर दिया था। एक दरोगा को बुरी तरह से पीटा गया, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। 4 तस्वीरें देखिए- लोगों ने अपनी भैंसें ट्रकों में भरकर बाहर भिजवाईं ठाकुरगंज, पारा और सआदतगंज थाना सहित नगर निगम के ईटीएफ बल के करीब 100 जवान मौजूद हैं। पारा पिंक सिटी, बुद्धेश्वर विहार, गद्दियाना में अभियान चलाया गया। उसके बाद काकोरी मोड़ के पास स्थित नरौना गांव और महाम सिटी में अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अधिकतर लोग अपनी भैंसें लेकर भाग गए हैं। पशु कल्याण अधिकारी डॉक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि मंगलवार को कार्रवाई होने से अवैध डेयरियों के संचालकों ने ट्रकों में भरकर पशुओं को हटा दिया है। सुबह 6 बजे से अभियान चल रहा है। 8:30 बजे तक सिर्फ 10 भैंस मिली हैं। भैंसों को एकांत इलाके के तालाब में छिपाया नगर निगम की टीम के इलाके में आने की सूचना पाते ही लोगों ने भैंसों को छिपाना शुरू कर दिया। कई मोहल्लों में लोगों ने भैंसों को बाहर से घरों के अंदर ले जाकर बांध दिया। कहीं-कहीं लोगों ने एकांत वाली जगहों पर भैंसों को बांध दिया। सलेमपुर पतोरा गांव में तो लोगों ने भैंसों को जलकुंभी वाले तालाब में हांक दिया। इस तालाब की तरफ कीचड़ ज्यादा होने से लोग आते नहीं हैं। हालांकि, निगम की टीम को यह बात पता चल गई और वहां पहुंचकर तालाब से भैंसें बाहर निकलवा लीं। खबर अपडेट की जा रही है… ----------------------------------- तब तक यह खबर पढ़िए… लखनऊ में पीएसी तैनात कर 200 भैंसें उठवाईं : लोगों ने टीम पर हमला किया था, मेयर बोलीं- पूरा इलाका साफ कर देंगे लखनऊ के पारा में नगर निगम की कैटल कैचर टीम पर हमले के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। मंगलवार को नगर निगम की टीम के साथ 3 थानों की फोर्स और एक कंपनी पीएसी बल पहुंचा। सभी जवान हेलमेट, बुलेटप्रूफ जैकेट पहने हुए थे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निगम की टीम ने 4 मोहल्लों से करीब 200 भैंसें उठवा लीं। टीमों के बाद मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार भी पहुंचे। यहां मेयर ने कहा… (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में बारिश का अलर्ट:धूप निकली, रुक-रुक हवा बह रही, टेम्प्रेचर 33°C
    Next Article
    पनकी में फैक्ट्री में श्रमिक की मौत:कानपुर में पांच दिन बाद मालिक-सुपरवाइजर पर लापरवाही का केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment