Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश:मरीन ड्राइव समेत कई जगहों पर सड़कें बनीं तालाब, स्कूटी-कारें बंद; भीषण जाम

    18 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मूसलाधार बारिश हुई। शाम करीब 4 से 6 बजे तक रिमझिम बारिश हुई। शाम करीब 6 बजे काले घने बादल छा गए। करीब आधे घंटे तक अंधेरा छाया रहा। फिर तेज हवाओं के साथ रात करीब 9 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। तेज बारिश की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई। हेडलाइट और डीपर जलाकर गाड़ियां चलानी पड़ीं। मरीन ड्राइव, चिनहट तिराहे के पास में ट्यूलिप अपार्टमेंट, अबरार नगर मार्केट, हाईकोर्ट के गेट-1 समेत कई जगहों पर सड़कें तालाब बन गईं। जलभराव की वजह से कई स्कूटी और कारें बंद हो गईं। जिनकी गाड़ियां बंद हुई हैं, पुलिसकर्मी उनकी मदद में जुटे रहे। कमता, चिनहट, पॉलिटेक्निक, बुद्धेश्वर समेत कई चौराहों पर भीषण जाम लगा।इस मानसून अभी तक कोटे से 6 फीसदी कम बारिश हुई है। हालांकि, आने वाले दिनों में यह कोटा पूरा भी हो सकता है। शनिवार को 28.5 मिमी बारिश हुई थी। उस दिन कोटा 4.4 मिमी का था। वहीं, इस पूरे सीजन 438.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि बारिश का कोटा 468.1 मिमी था। इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश 21 अगस्त को 58.7 मिमी हुई। बारिश की 7 तस्वीरें देखिए… आज 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तापमान शहर में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 97 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 75 फीसदी दर्ज हुई। पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में कार्रवाई न होने पर युवक ने की आत्महत्या:22 दिन पहले मां ने भी किया था सुसाइड, पुलिस के कार्रवाई न करने से नाराज था
    Next Article
    संभल में बुखार से पीड़ित किशोरी की मौत:अस्पताल ले जाते समय आंगन में गिरने से सिर में लगी चोट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment