Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बुखार से पीड़ित किशोरी की मौत:अस्पताल ले जाते समय आंगन में गिरने से सिर में लगी चोट

    4 hours ago

    1

    0

    संभल के गुन्नौर तहसील क्षेत्र के बबराला थाना क्षेत्र के गोठना गांव में रविवार शाम बुखार से पीड़ित 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, तभी घर के आंगन में ईंट से ठोकर लगने के बाद वह गिर गई। सिर में चोट लगने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बादाम सिंह की बेटी इंद्रवती के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, इंद्रवती कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। रविवार दोपहर के बाद उसकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। गांव के ही डॉक्टर से उसका इलाज चल रहा था। अस्पताल ले जाते समय गिरी किशोरी परिजन हालत गंभीर होने पर इंद्रवती को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान घर के आंगन में ईंट से पैर टकराने के कारण वह गिर गई और उसके सिर में चोट लग गई। परिजन उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर लेकर पहुंचे। इसके बाद बबराला के एक निजी अस्पताल में भी इलाज कराया गया। परिजनों के मुताबिक, सरकारी अस्पताल में करीब 40 मिनट तक उसका इलाज किया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने नहीं कराई पुलिस कार्रवाई किशोरी के ताऊ शंकर सिंह ने बताया कि इंद्रवती को कई दिनों से बुखार था। अस्पताल ले जाते समय वह घर में गिर गई थी। गुन्नौर और बबराला में उसका इलाज कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि परिवार के अनुसार मौत बुखार के कारण हुई, इसलिए पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। फार्मासिस्ट दीपक कुमार ने बताया कि एक किशोरी को इलाज के लिए लाया गया था। परिजनों ने उसके बुखार से पीड़ित होने की जानकारी दी थी। वहीं, बबराला थाना प्रभारी लवनीश चौधरी ने बताया कि उन्हें किशोरी की मौत के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश:मरीन ड्राइव समेत कई जगहों पर सड़कें बनीं तालाब, स्कूटी-कारें बंद; भीषण जाम
    Next Article
    जगन्नाथ मंदिर में झूलन महोत्सव शुरू:झूले राधा-कृष्ण, उमड़े भक्त, 28 अगस्त तक प्रतिदिन सजेंगे प्रभु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment