Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ग्रीन बेल्ट पर बनेंगे खूबसूरत पार्क:5 जगहों पर ओपन जिम और बच्चों के लिए झूले लगेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विकास प्राधिकरण की कानपुर रोड योजना में वर्षों से बेकार पड़ीं ग्रीन बेल्ट अब जल्द ही खूबसूरत पार्कों में बदलेंगी। इन स्थानों को विकसित कर यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस पार्क बनाए जाएंगे, जहां लोग सुबह-शाम सैर, व्यायाम और मनोरंजन कर सकेंगे। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। योजना के तहत पार्कों में ओपन जिम, बच्चों के लिए झूले और बैठने के लिए आकर्षक स्थान विकसित किए जाएंगे। साथ ही सुंदर लैंडस्कैपिंग, चौड़े पाथवे, आकर्षक लाइटिंग और भव्य प्रवेश द्वार भी बनाए जाएंगे ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर वातावरण मिल सके। ये 5 ग्रीन बेल्ट हैं एलडीए की योजना के अनुसार, कानपुर रोड क्षेत्र की पांच बड़ी ग्रीन बेल्ट को पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। इनमें हिंद नगर सेक्टर सी-1 स्थित माताजी की बगिया ग्रीन बेल्ट करीब 7 एकड़ में फैली है। सेक्टर डी-1 में करीब 5 एकड़ क्षेत्र में मां तारा उपवन ग्रीन बेल्ट है, जबकि बालाजी उपवन ग्रीन बेल्ट भी लगभग 7 एकड़ क्षेत्र में है। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सामने और सीआरपीएफ परिसर के पीछे करीब 15 एकड़ की बड़ी ग्रीन बेल्ट है। मदारी खेड़ा सेक्टर-जी में 10 एकड़ क्षेत्र की ग्रीन बेल्ट को भी पार्क में बदला जाएगा। मदारी खेड़ा में तो विकास कार्य शुरू भी कर दिया गया है। अभी इन स्थानों पर झाड़ियां उग आई हैं और कई जगह अतिक्रमण भी हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार खाली पड़े होने के कारण यहां असामाजिक तत्वों की आवाजाही भी रहती है। पार्क बनने के बाद अतिक्रमण हटेगा और क्षेत्र की सुरक्षा व साफ-सफाई भी बेहतर होगी। अधिकारियों के मुताबिक, ग्रीन बेल्ट का विकास चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। कुछ स्थानों पर प्रारंभिक काम शुरू हो चुका है। पहले लैंडस्कैपिंग, पाथवे और लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी, इसके बाद बच्चों के झूले और ओपन जिम लगाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिबाई में 500 करोड़ के विकास कार्य कराए:विधायक चंद्रपाल बोले- पावर प्लांट का बजट लगाया, मेरे आगे बुलंदशहर की 6 विधानसभाएं फेल
    Next Article
    मथुरा जंक्शन पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल:वेतन न मिलने से स्टेशन पर गंदगी के ढेर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment