Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिबाई में 500 करोड़ के विकास कार्य कराए:विधायक चंद्रपाल बोले- पावर प्लांट का बजट लगाया, मेरे आगे बुलंदशहर की 6 विधानसभाएं फेल

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर की डिबाई विधानसभा से विधायक चंद्रपाल सिंह अपने 4 साल कार्यकाल में 500 करोड़ के विकास कार्य कराने का दावा करते हैं। उनका कहना है–हमने दशकों से जमा एनएपीपी (नरौरा परमाणु पॉवर प्लांट) का बजट विकास कार्यों में खर्च कर दिया। मैंने विधानसभा क्षेत्र में इतना विकास किया कि जिले की बाकी 6 सीटों को मिलकर भी इतना काम नहीं हुआ है। पेशे से दूध कारोबारी सीपी सिंह पहली बार 2022 में करीब 80 हजार वोटों से जीतकर विधानसभा पहुंचे। भास्कर रिपोर्टर ने उनसे खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले 4 साल के अपने काम को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: मैंने पिछले 4 साल में 500 करोड़ से अधिक के विकास कार्य कराए हैं। इसके लिए मुझे कितने नंबर मिलेंगे, यह तो जनता जनार्दन तय करेगी। हां, मुझे अपने 4 साल के कामकाज से पूरी तरह संतुष्टि है। हमारे तो 10 में से 10 नम्बर हैं। मैं पूरे दिन जनता के बीच रहता हूं। सवाल: सबसे बड़ा काम कौन सा कराया? जवाब: मेरा फोकस शिक्षा की तरफ रहा है। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बनवाया। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग सेंटर खुलवाया है, जो बच्चे कोचिंग के लिए नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली और कोटा जाते थे, वो अब डिबाई में ही कोचिंग ले रहे हैं। 120 छात्र-छात्राएं वहां तैयारी कर रहे हैं। एक मॉर्डन कम्पोजिट विद्यालय मैं अपनी विधानसभा क्षेत्र में खुलवा रहा हूं। बेलौन में संस्कृत महाविद्यालय खुलने जा रहा है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रज्जू भैया सैनिक स्कूल का भी निर्माण कराया जा रहा है। एनएपीपी को मिलने वाले सीएसआर फंड से लंबी दूरी की सड़कें बनवाई हैं। रामघाट से नौजलपुर सड़क बनवाई है। बेलौन से रामपुर सिलाली मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। बाबूजी कल्याण सिंह मार्ग अनूपशहर से राजघाट का निर्माण कराया गया है। अलीगढ़ से रामघाट मार्ग को चार लेन किया जा रहा है। नगला भूरट का पुल बन चुका है, इसके कारण दो बार चुनाव का बहिष्कार हुआ था। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जिसे आप नहीं करा पाए? जवाब: मैंने कन्या डिग्री कॉलेज की मांग की थी, जोकि अभी लंबित है। दो हॉस्पिटल और कई गांवों को सीएसआर फंड के माध्यम से सुंदर बनाया जाएगा। सवाल: इस बार क्या फिर आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: टिकट का दावेदार तो पार्टी तय करेगी। हर किसी की इच्छा होती है, लेकिन जिसे जनता का आशीर्वाद होगा, उसे ही टिकट मिलेगा, वही जीतेगा। मैं 69000 से जीता था। ढाई साल बाद सांसद को 21 हजार ज्यादा वोट मिले। वह मेरी विधानसभा से 90000 वोट से जीते। मैंने अपने कार्यकर्ताओं के दम पर वोट बढ़ाए हैं। सवाल: तो क्या आपको इस बार टिकट मिलेगा? जवाब: जरूर मिलेगा। मेरे साथ जनता का आशीर्वाद है। जिस पर जनता का आशीर्वाद है, वही लड़ेगा और जीतेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मीरगंज में रसोई गैस की कालाबाजारी पकड़ी:प्रशासन की कार्रवाई में 22 सिलेंडर बरामद, मुकदमा दर्ज
    Next Article
    लखनऊ में ग्रीन बेल्ट पर बनेंगे खूबसूरत पार्क:5 जगहों पर ओपन जिम और बच्चों के लिए झूले लगेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment