Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में गैस सिलेंडर की किल्लत:5-6 घंटे से लाइनों में खड़े उपभोक्ताओं का हंगामा , लोग बोले- पड़ोसी के यहां कर रहे है भोजन

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार । लालबाग स्थित सहकारी गैस सर्विस वाला कदर रोड स्थित INDANE गैस एजेंसी पर लोग सुबह 10 बजे से लाइन में खड़े है। सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने अपना आपा खो दिया और एजेंसी के कर्मचारियों से विवाद हो गया। सिलेंडर न मिलने से नाराज कस्टमर ने हंगामा शुरू कर दिया और गैस एजेंसी के कर्मचारियों पर गैस पासबुक पढ़ने का आरोप लगाया। सुबह 10 बजे से लाइन में लालबाग स्थित सहकारी गैस सर्विस में 4 घंटे से लाइन में खड़े शख्स का पारा हाई हो गया। राजेश सोनकर ने आपा खोकर वह एजेंसी मालिकों को गाली देने लगा। बोला- होली के दूसरे दिन से गैस सिलेंडर के लिए दौड़ रहा हूं। सुबह 10:00 बजे से लाइन में खड़ा हूं। यहां केवल पासबुक फाड़ दी है। गैस देने के बजाय बदतमीजी करने लगे हैं। हमारी बहू सुबह से लाइन में लगी थी थक हार वो घर चली गई। एजेंसी वाले अपनी मनमानी कर रहे है ऐसा लगता है जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। इनका रवैया देख कर लगता है कि गैस ब्लैक कर रहे हैं। घर में 3 दिनों से गैस नहीं लाइन में खड़े सलमान ने कहा की ईरान इजरायल युद्ध का असर है कि सिलेंडर में मारामारी हो गई। हम लोगों की दिक्कत को देखने वाला कोई नहीं। गैस खत्म होने की वजह से बच्चे भूखे है सुबह से घर में चूल्हा नहीं जला है। 3 दिनों से गैस नही है स्थिति ये हो गई है कि कभी पड़ोसी के यहां खाते है तो कभी बाजार से । काम धंधा छोड़ कर लाइन में लगे है। एक सिलेंडर के लिए पूरे दिन का नुकसान हो रहा है । सरकार को ध्यान देना चाहिए है लोगों को इस समस्या से बाहर निकालना चाहिए। 'नए सिलेंडर की नहीं हो रही बुकिंग' उपभोक्ताओं ने कहा कि अब नए तौर पर गैस बुकिंग भी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि किसी की एक महीने किसी की 2 महीने पहले की पिछली गैस की बुकिंग थी और अब नई गैस की बुकिंग में DAC नंबर ही नहीं आ रहा है और बिना डीएससी नंबर के गैस नहीं मिलेगी. घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा व्यापार करने वाले लोग भी लाइनों में लगे हुए हैं। उनका कहना है कि उन्हें अपने व्यापार के लिए भी गैस नहीं मिल पा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाने की मांग:संभल में सपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    मां की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार:लखीमपुर में 50 हजार का इनाम था, मारने के बाद लटका दिया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment