Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाने की मांग:संभल में सपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    12 hours ago

    1

    0

    सम्भल में अलविदा जुम्मा और ईद-उल-फितर पर नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने की मांग उठी है। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज़ खाँ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को प्रशासन को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिलाधिकारी को संबोधित था, जिसे अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा और उपजिलाधिकारी सदर निधि पटेल को दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में सावन माह के दौरान कांवड़ यात्रा के समय शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की जाती है। प्रतिनिधिमंडल ने तर्क दिया कि सरकार के "सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास" के नारे के अनुरूप मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं का भी सम्मान किया जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इन दिनों रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग रोज़ा रखकर इबादत करते हैं। रमजान के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुम्मा की नमाज अदा की जाती है, जिसके बाद ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाता है। इन अवसरों पर बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों और ईदगाह में नमाज के लिए एकत्र होते हैं। ज्ञापन में प्रशासन से विशेष रूप से मांग की गई है कि अलविदा जुम्मा के दिन सम्भल की शाही जामा मस्जिद और ईद-उल-फितर के दिन सम्भल ईदगाह में नमाज के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई जाए। इसका उद्देश्य आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देना बताया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि शासन या प्रशासन अपने स्तर पर इस व्यवस्था को करने में सक्षम नहीं है, तो वे स्वयं अपने खर्च पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने को तैयार हैं। इसके लिए प्रशासन से आवश्यक अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया गया है। इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में ज़ाहिद खाँ, मो. शान, मौलाना नासिर, गुलाम मुस्तुफा, बिलाल खाँ, आरिफ खाँ, जबर सिंह यादव, रामरहिस यादव, गौरव, फैज़ान शाही, निसार सैफी, कासिम मियाँ, असलम और मोनिस सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उपभोक्ता बोले- भारत में अभी तक हालात सामान्य:एटा में ईरान-इजरायल युद्ध के बाद गैस आपूर्ति पर पड़ताल, बुकिंग में देरी
    Next Article
    लखनऊ में गैस सिलेंडर की किल्लत:5-6 घंटे से लाइनों में खड़े उपभोक्ताओं का हंगामा , लोग बोले- पड़ोसी के यहां कर रहे है भोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment