Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में गोधन समागम में जुटे हजारों किसान:पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने किसानों को किया सम्मानित, बोले - स्वदेशी नस्ल संरक्षण पर ध्यान देने से किसानों की आई होगी दुगनी

    12 hours ago

    1

    0

    राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज ‘गोधन समागम–2026’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दुग्धशाला विकास विभाग और पशुधन एवं पशुपालन विभाग की ओर से किया गया। कार्यक्रम में करीब 1000 किसान सीधे मौजूद रहे, जबकि प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। पशुधन मंत्री ने बांटे पुरस्कार, बेहतर गोशालाओं को मिला सम्मान कार्यक्रम में पशुधन, दुग्ध विकास एवं राजकीय पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने ‘नंद बाबा’ और ‘गोकुल पुरस्कार’ के विजेताओं को सम्मानित किया। इसके साथ ही प्रदेश की अच्छी तरह संचालित हो रही गोशालाओं और गोआश्रय स्थलों को भी प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार दिए गए। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गोपालकों और पशुपालकों को मजबूत बनाने के लिए लगातार नई योजनाएं चला रही है, ताकि गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके। स्वदेशी नस्ल की गायों पर खास फोकस अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि स्वदेशी गायों का संरक्षण आज समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर गांव में पशुपालन मजबूत होगा तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था अपने आप मजबूत होगी। उन्होंने विभाग की योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि सरकार किसानों को आर्थिक मदद और तकनीकी सहयोग दोनों दे रही है। इससे छोटे और मध्यम स्तर के पशुपालकों को बड़ा फायदा मिल रहा है। नंद बाबा मिशन से मिल रहा सीधा लाभ दूध आयुक्त एवं दुग्धशाला विकास विभाग की महानिदेशक श्रीमती धनलक्ष्मी के. ने बताया कि उत्तर प्रदेश देश में दुग्ध उत्पादन में पहले स्थान पर है। इसे बनाए रखने और आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि ‘नंद बाबा दुग्ध मिशन’ के तहत 25 गायों की नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, 10 गायों की मिनी नंदिनी योजना और 2 गायों की मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन योजना चलाई जा रही है। इन योजनाओं के जरिए पशुपालकों को गाय खरीदने, पालन-पोषण और डेयरी व्यवसाय बढ़ाने में मदद मिल रही है। विशेषज्ञों ने दी वैज्ञानिक जानकारी कार्यक्रम में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के विशेषज्ञ भी शामिल हुए। उन्होंने पशु आहार, हरा चारा, नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य और वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। किसानों ने भी खुलकर सवाल पूछे और विशेषज्ञों ने मौके पर ही उनके जवाब दिए। कई किसानों ने नई तकनीकों और योजनाओं में रुचि दिखाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में अवैध ईंट भट्टों पर कार्रवाई की मांग:डीएम को सौंपा ज्ञापन, 50 से अधिक ईंट- भट्टे संचालित
    Next Article
    हाथरस में सवर्ण परिषद अध्यक्ष का धरना जारी:यूजीसी बिल, SC/ST एक्ट के विरोध में प्रदर्शन, बोले- फर्जी मुकदमों से झुकने वाले नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment