Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में होगा फ्लावर शो:मेयर सुषमा खर्कवाल बोलीं- पर्यावरण संरक्षण और हरित संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम की तरफ से फ्लावर शो और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय मेयर सुषमा खर्कवाल ने बैठक की। इसमें तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। मेयर ने कहा- आयोजन को व्यवस्थित, आकर्षक और जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध कार्य योजना तैयार कर आवश्यक तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि इस आयोजन के माध्यम से शहर की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और हरित संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा। गुणवत्ता और अनुशासन सुनिश्चित किया जाए नगर आयुक्त गौरव कुमार ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन नगर निगम की प्रतिष्ठा से जुड़ा है, इसलिए प्रत्येक व्यवस्था में गुणवत्ता और अनुशासन सुनिश्चित किया जाए। नगर निगम की तरफ से कोरोना के पहले महानगर स्थित पद्मश्री डॉ एससी राय पार्क (ई-पार्क) में हर साल भव्य पुष्प प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था। यह कार्यक्रम शहरवासियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय रहा है। जनसुविधाओं को लेकर चर्चा हुई इसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों एवं दर्शकों की सहभागिता रहती थी। बैठक में फरवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजन करने, प्रतिभागियों के पंजीकरण, विभिन्न श्रेणियों की प्रतियोगिताओं, पुरस्कार व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता, पार्क की साज-सज्जा तथा जनसुविधाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अश्वमेघ महायज्ञ में सरयूतट पर रामकथा की गूंज:सदगुरु बोले- संतों ने अपने भावों के अनुसार रामकथा का गायन किया है
    Next Article
    प्रयागराज में 22 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर:सराय भीखी और द्रोपती घाट क्षेत्र में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, FIR की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment