Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में हाउस टैक्स के लिए जागरूकता रैली निकाली:31 मार्च तक नहीं जमा करने पर 12% लगेगा ब्याज, त्योहारों पर भी खुलेंगे ऑफिस

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में हाउस टैक्स जमा करने को लेकर नगर निगम जोन- 3 में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जोनल सेनेटरी ऑफिसर मनोज कुमार यादव ने ई-रिक्शा और स्वच्छता वाहनों के माध्यम से 6 वार्डों में जागरूकता रैली निकाली। मौके पर लाउडस्पीकर के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया गया। उनका कहना है कि 31 मार्च 2026 तक गृहकर जमा कर दें। नहीं तो वित्त वर्ष खत्म होने के बाद में बकाएदारों पर 12 फीसदी ब्याज लगाने का निर्देश दिया। नवरात्र और ईद पर भी खुले रहेंगे नगर निगम कार्यालय नगर निगम ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया कि नवरात्रि और ईद के अवकाश के बावजूद नगर निगम के जोन-3 सहित सभी जोनल कार्यालय सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। इससे नागरिक समय पर टैक्स जमा कर सकेंगे। जोनल अधिकारी ने कहा कि 31 मार्च तक हाउस टैक्स जमा न करने वालों के खिलाफ नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा। न केवल 12 प्रतिशत ब्याज जोड़ा जाएगा, बल्कि आवश्यक कानूनी कदम भी उठाए जाएंगे। टैक्स जमा करने से विकास को मिलेगी गति नगर निगम लखनऊ ने सभी लोगों से अपील कि वे अपने बकाया हाउस टैक्स का समय पर भुगतान करें ताकि किसी भी तरह की आर्थिक दंड या कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। टैक्स भुगतान से शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। यह अनोखी जागरूकता पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। कई नागरिकों ने इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे अभियानों से लोग समय पर टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शस्त्र और अंगरक्षक:19 मार्च को हिंदू नववर्ष पर होगा विशेष अनुष्ठान , नाम और कोड नंबर वाले प्रवेश पत्र से ही मिलेगा प्रवेश
    Next Article
    ब्राहणों को अवसरवादी कहने के मामले की हो जांच:मेरठ से भाजपा नेता ने सीएम योगी से की मांग, ब्राहणों के खिलाफ षड़यंत्र रच रहे अफसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment